×

हाथ में ऐसे निशान देते हैं सुसाइड के संकेत, गौर करें कहीं किसी अपने का तो नहीं !

जीवन है तो उसमें उतार चढ़ाव लगा रहता है। कभी हार तो कभी जीत। ये सब हमारे कर्म के अनुसार होता है। और कुछ भाग्य में बनी रेखाओं के कारण होता है। आप देखते होंगे कि किसी की असमय मृत्यु हो जाती है तो किसी के पति-पत्नी के बीच नहीं बनता हैं।

Suman  Mishra
Published on: 14 July 2020 9:28 AM IST
हाथ में ऐसे निशान देते हैं सुसाइड के संकेत, गौर करें कहीं किसी अपने का तो नहीं !
X

जयपुर: जीवन है तो उसमें उतार चढ़ाव लगा रहता है। कभी हार तो कभी जीत। ये सब हमारे कर्म के अनुसार होता है। और कुछ भाग्य में बनी रेखाओं के कारण होता है। आप देखते होंगे कि किसी की असमय मृत्यु हो जाती है तो किसी के पति-पत्नी के बीच नहीं बनता हैं। जानते हैं ऐसा क्यों होता है। क्रॉस के निशान केवल गुरु पर्वत पर ही शुभ होता है। अन्य स्थान पर होने से हमेशा इसका अशुभ फल मिलता है। यदि शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक को लड़ाई में चोट लगती है और उसकी अकाल मृत्यु हो जाती है।

यह पढ़ें...बनेंगे हर बिगड़े काम, धन की आएगी बाढ़, सावन में करें वास्तु का ये उपाय

बीमारी, कलह व आत्महत्या

यदि किसी जातक का केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक की शिक्षा किसी पारिवारिक समस्या के चलते पूरी नहीं हो पाती या फिर इस तरह के जातक बचपन में बहुत अधिक बीमार रहते हैं। यदि मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न हो तो जातक लड़ाई-झगड़ों में विश्वास करने वाला होता है। इसी के चलते ऐसे जातक को जेल भी जाना पड़ता है।इस तरह के जातक आत्महत्या तक कर लेते हैं।

यह पढ़ें...हाथों का रंग बताएगा पार्टनर का स्वभाव, होगा वफादार या निकलेगा धोखेबाज

बदनामी का पात्र

राहु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होना जातक को यौवन काल में दुःख देता है और इस तरह के जातक चेचक रोग के शिकार होते हैं। यदि किसी जातक के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो वह हर तरह का सुख पाता है। ऐसे जातक को उनका लाइफ पार्टनर शिक्षित और धनी कुल का होता है। उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। यदि क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर हो तो जातक बदनामी का पात्र बन जाता है। इस तरीके के जातक को हमेशा कारोबार में घाटा उठाना पड़ता है। यदि बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो इस तरह के जातकों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ये जातक धोखेबाज़, ठग और झूठे होते हैं।

पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद

यदि विवाह रेखा के अंत में किसी सांप की जीभ के समान दो शाखाएं हों तो पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद रहते हैं और छोटी-छोटी बातों पर तू-तू, मैं-मैं होती रहती है।यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने का भय रहता है।यदि किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिह्न हो तो उसका विवाह किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं। साथ ही यह निशान जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य की ओर भी इशारा करता है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story