×

1st JAN 2020: कैसा रहेगा इस साल का पहला दिन, जानने के लिए पढ़ें राशिफल

पौष मास, शुक्ल पक्ष,  तिथि षष्ठी 18:26,  नक्षत्र  पूर्वभाद्रपदा ,योग व्यतापता ,करण तैतिल ,वार बुधवार ,चन्द्र राशि    मीन, सूर्य राशि -धनु, सूर्योदय-7.13, सूर्यास्त-17.34। आज से हम सब नए साल में प्रवेश कर गए। जानते हा कैसा रहेगा।आज का दिन....

suman
Published on: 1 Jan 2020 12:41 AM GMT
1st JAN 2020:  कैसा रहेगा इस साल का पहला दिन, जानने के लिए पढ़ें राशिफल
X
पक्ष कृष्ण, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र अश्विनी सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन…

जयपुर: पौष मास, शुक्ल पक्ष, तिथि षष्ठी 18:26, नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा ,योग व्यतापता ,करण तैतिल ,वार बुधवार ,चन्द्र राशि मीन, सूर्य राशि -धनु, सूर्योदय-7.13, सूर्यास्त-17.34। आज से हम सब नए साल में प्रवेश कर गए। जानते हा कैसा रहेगा।आज का दिन....

यह पढ़ें...उम्मीद है साल 2020 देशवासियों के लिए लाएगा खुशहाली: PM मोदी

मेष बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। इस दिन जातक को आजीविका के क्षेत्रों में वृद्धि होने वाला है। किन्तु तकनीक के क्षेत्रों में अच्छीस्थिति बनाने के लिए आपको आज कुछ लोगों से सम्पर्क बनाने की जरूरत होगी। इस दिन देखेंगे कि इस भाग-दौड़ में सेहत में प्रतिकूल स्थिति बनी हुई है। जिससे आप परेशान होगे। कुछ उपचार लेना होगा। इस दिन की शुरुआत से ही क्लेश रहेगा। किसी से कोई वादा न करें। अनाज तिलहन में निवेश लाभदायक रहेगा। बिजनेस में परिचित व्यक्ति का सहयोग परेशानियों को दूर करने में सहायक रहेगा।

वृष बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। संबंधित आय के स्रोतों से वांछित लाभ लेनें में लगे होगे। हालांकि आपको किसी संस्था के साथ सेवाओं को आज विस्तारित करने के लिए हस्ताक्षर करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा। खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है।

मिथुन बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। जातक को भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने के लिए अच्छा होगा। आप आज कामों को वरीयता देंगे। जिससे आने वाले समय में लाभ होगा, किन्तु तात्कालिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा को उच्च करने वाला होगा। प्रेम संबंधों में साथी को आप कुछ आवेश में कह देगे। लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा।

कर्क बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होगे। काम के साथ नियमित आहार का भी ध्यान रखें। नौकरी के क्षेत्रों में कुछ तनाव पूर्ण स्थिति होगी। जिसे सामान्य बनाने के लिए आपको और समय देना होगा। निजी रिश्तों में चाहत होगी। नए साल पर जातक को प्यार मिलेगा। इससे जीवन में खुशियां बढेगी।

सिंह बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। अधिक अनुकूलता की स्थिति देने वाले होगे। विदेश के मामलों में लाभ होगी। आप घर-परिवार के प्रति अधिक सजग होगे। परिवार के साथ कुछ बातों में उभरते मतभेदों को दूर करने में कठिन स्थिति बनी हुई होगी। जिससे आपकी मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। बिजनेस व नौकरी की स्थिति सामान्य है। न्यू ईयर पार्टी की थकान आज दिखेगी।

कन्या बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बढ़िया होगा। जिससे आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे होगे। प्रतियोगी व खेल के मामलों में आज नए कीर्ति बनाने के अवसर होगे। हालांकि आपको जी तोड़ मेहनत करनी होगी। पत्नी व बच्चों के साथ समांजस्य बना होगा। ऋणों के भुगतान की चिंता बनी होगी। नए साल पर आपके सामने कोई प्यार का इजहार कर सकता ।आज बिजनेस में फायदा होगा।

तुला बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपको काम-काजी जीवन में व्यस्तता बढ़ने वाली है। इस साल जॉब में प्रमोशन होने वाला है। इसके लिए पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत बनी होगी। आज कानूनी कामों से दूर रहेंगे। प्रेम संबंध तनाव व अनबन होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल होगा। माता-पिता को घुमाने लें जाएंगे।

वृश्चिक बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपके ग्रह कई मायनों में शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे आप प्रसन्न होगे। आज आप अध्ययन के कामों की समीक्षा करेंगे। जिससे कमजोर पहलुओं को सुधारने में मदद् होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आज आय के मामलों में बढ़त की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होगे।

यह पढ़ें...जानिए कर्क, सिंह व कन्या के लिए कैसा रहेगा साल 2020 का वार्षिक राशिफल

धनु बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपकी सेहत को सुखद व सुन्दर बनाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों को और तेजी से करेंगे। जातक ऑफिस के कामों को गति देने में व्यस्त होगे। उत्पादन व विक्रय लक्ष्य आप तय समय में प्राप्त कर लेगे। वाहन की खरीद कर सकते है। बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मकर बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपको समाजिक जीवन में बढ़त की स्थिति को देने वाला होगा। जिससे आप अपने लक्ष्य के प्रति उत्साहि होगे। आज कार्यालय की साज-सज्जा को और ठीक करने में लगे होंगे। हालांकि आप देखेंगे कि इस दौरान आपके कुछ काम लगातार पीछे होगे। सेहत में आपको गुप्तांगों की पीड़ाएं होगी।

कुंभ बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। आपके लिए कुछ चुनौती भरा होगा। एक तरफ बढ़ता हुए कामों का दबाव, दूसरी ओर सेहत की चिंता होगी। जातक के घर परिवार में भाई के साथ मतभेद गहराएंगे। क्योंकि अपनी बातों को मनवाने में लगे होगे। इसके बावजूद काम मे मन लगाकर करेंगे। नया साल आपके लिए कई खुशियां लेकर आएगा।

मीन बुधवार के दिन नए साल शुरुआत हो रही है। दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को बढ़ाने के लिए कुछ सकारात्मक निर्णय लेने में लगे हुए होगे। आज आप किसी कुछ उपकरणों को जुटाने में व्यस्त होगे। हालांकि पहले कुछ धन का आभाव सा मालूम होगा। जिससे आप कुछ लोगों से सम्पर्क में होगे। सोचा काम होगा। टेंशन से दूर रहे। बच्चों की उन्नति में आ रही बाधाएं खत्म होगी।

suman

suman

Next Story