×

6 दिसंबर राशिफल: इन 3 राशियों का ऑफिस में बढ़ेगा सम्मान, जानें बाकी का भाग्य

आज निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही ऑफिस में उठापटक होने से काम पर असर पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Dec 2020 2:08 AM GMT
6 दिसंबर राशिफल: इन 3 राशियों का ऑफिस में बढ़ेगा सम्मान, जानें बाकी का भाग्य
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

लखनऊ-माह , दिन- रविवार, नक्षत्र-अश्लेषा, सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-कृष्ण, तिथि- षष्ठी, राहुकाल- 16.17 से 17.37 तक। आज घर जातक के अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा रविवार 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक....

मेष 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक के लिए बढ़िया है। ऑफिस में जातक के अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर है। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है ।

वृष 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक को यात्रा करनी पड़ेगी। जातक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इस दौरान भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।

मिथुन 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। मां को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। ऑफिस और बिजनेस में तरक्की होगी। लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से खुशी होगी।

कर्क 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक की निर्णयक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे और खर्च भी अधिक होगा। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा परेशानी होगी। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। संतान के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग है।

यह भी पढ़ें....शनिदेव की क्रूर दृष्टि का नहीं होंगे शिकार, आज ही करें इन मंत्रों का ऐसे जाप

rashi news

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कामों से जीत मिलेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी के लिए भी यह अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में परिश्रम रंग लाएगा और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

कन्या 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक को नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज अच्छा है।

तुला 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। जातक नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतर समय है।

वृश्चिक 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। खुद की मेहनत से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। धैर्य से काम लें।

यह भी पढ़ें....शुक्र का गोचर: इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

rashi

धनु से मीन तक...

धनु 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक के लिए विवेक से काम लेने वाला होगा। जातक को इस बात पर अमल करने की आवश्यकता है। इस अवधि में धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा नहीं है।

मकर 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कोई दुख की खबर मिल सकती है। पिता की सेहत खराब होने से कष्ट होगा। जातक के विदेश यात्रा की संभावनाएं हैं। खुद पर धन खर्च करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। अहंकार का त्याग करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक की विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। आज निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही ऑफिस में उठापटक होने से काम पर असर पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है, संतान की वजह से इच्छाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

मीन 6 दिसंबर दिन रविवार को इस राशि के जातक की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना भी है। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पिता को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए बेहतरीन है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story