×

3 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी, जानें बाकी का हाल

विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि प्रतिपदा / प्रतिपदा, नक्षत्र पू.भा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 043 मिनट, जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Sep 2020 1:38 AM GMT
3 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी सैलरी, जानें बाकी का हाल
X
आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि प्रतिपदा, नक्षत्र पू.भा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 043 मिनट, जानें कैसा रहेगा गुरुवार का दिन…

मेष आज 3 सितंबर को सेहत से तंदरुस्त रहेंगे। पढाई के लिए अच्छा रहेगा गुरुवार। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक होगी। भाई संबंध अच्छे होंगे। घर के काम पर ज्यादा ध्यान दें। आय के साधन बढ़ेगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विवाद से बचे। पार्टनर से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेंगे।

वृष इस राशि के जातक 3 सितंबर दिन गुरुवार को जमीन की खरीद कर सकते हैं। नौकरी में परेशानियां आएगी।काम बनते बनते बिगडेगी। सेहत से परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत से परेशानी बढ़ने वाली है। पढाई के लिए समय अच्छा है। भागदौड़ से परेशान रहेंगे। रिश्तों में खींचतान बनी रहेगी।

मिथुन इस राशि के जातक को 3 सितंबर दिन गुरुवार पितृ पक्ष से लाभ मिलेगा। कला विज्ञान व अभिनय में सफलता मिलने का समय है। इस समय जातक पुरस्कार भी मिल सकता है। नौकरी वालों के वेतन में वृद्धि होगी। बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। लेकिन घर परिवार के साथ रिश्तों में खटास आएगी। दोस्तों से अलग भी हो सकते हैं। आस-पड़ोस मे साफ-सफाई का ध्यान रखें। नहीं तो सेहत पर असर पड़ेगा।

कर्क इस राशि के जातक का 3 सितंबर दिन गुरुवार ज्यादा समय प्रेम संबंधों के लिए बितेगा। जातक की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेगी। नौकरी में अधिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में जातक के काम की प्रशंसा होगी। श्रादध् का सीजन होने से घर बाहर सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी।किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ उत्सव का आनंद लेंगे।

यह पढ़ें...माफियाओं पर योगी सरकार सख्त, सपा MLC समेत इनकी करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

rashi फाइल

सिंह इस राशि के जातक के लिए 3 सितंबर दिन गुरुवार अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। जातक अपने कामों के समय से पूरा करें।सेहत अच्छी नहीं रहने वाली है। आय बढ़ाने के लिए नए अवसर से जुड़ेंगे। खर्च पहले से अधिक होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद के कारण दूरियां बढ़ने की उम्मीद है सतर्क रहे।

कन्या इस राशि के जातक 3 सितंबर दिन गुरुवार को सेहत से परेशान रहेंगे। बिजनेस में लाभ काफी परिश्रम से मिलेगा। खर्च ज्यादा करेंगे। निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में तनाव रहेगा। ससुराल पक्ष से ज्यादा परेशानी बढ़ेगी। नौकरी करने के लिए बेहतर समय है। वाणी पर सयंम रखकर रहें नहीं तो प्रेम संबंध टूटेंगे ।

तुला इस राशि के जातक का 3 सितंबर दिन गुरुवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा।ज्ञान की प्रशंसा होगी। नौकरी में मजबूत और बेहतर आय का जरिया मिलेगा। इससे जीवनस्तर में सुधार आएगा।बुद्धि से आय बढ़ाएंगे। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से धन लाभ व खुशियां बढ़ेगी। बिजनेस पार्टनर का सहयोग रहेगा। पत्नी व बच्चों दोनों से सुख मिलेगा।

वृश्चिक इस राशि के जातक के लिए 3 सितंबर दिन गुरुवार सेहत की दृष्टि से मुश्किल भरा वक्त गुजरेगा। बिजनेस व नौकरी मे लाभ के आसार है। इस दौरान आजीविका के साधनों में लाभ कना सकते हैं। वैवाहिक जीवन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन अच्छा नहीं हैं। अपनो की कमी से उत्साह में भी कमी बनी रहेगी।

यह पढ़ें...31 साल बाद मां से मिले ये महंत, राम मंदिर ट्रस्ट के हैं सदस्य

rashi फाइल

धनु इस राशि के जातक को 3 सितंबर दिन गुरुवार को बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए समय अच्छा है। लंबी यात्रा कर सकते है। बिजनेस व नौकरी में समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर इस राशि के जातक के लिए 3 सितंबर दिन गुरुवार इससे संतान पर भगावन की कृपा बरसेगी।बच्चों को पढ़ाई में अच्छा अवसर मिलेगा। ऑफिस की चुनौती को आसानी से समाधान करेंगे। नौकरी में कामयाबी मिलेगी। बिजनेस आपके पक्ष में होगा। किसी को उधार देंगे तो उसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत सामान्य है रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

कुंभ इस राशि के जातक के लिए 3 सितंबर दिन गुरुवार को धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। दान-पूण्य भी करेंगे। इससे सामाज में आपकी पूछ बढ़ेगी। घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। अपने काम को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।सेहत पहले से बेहतर रहने वाली है। घर में भौतिक साधनों की खरीददारी करेंगे। या फिर खुद के लिए कपड़े खरीदेंगे।

मीन इस राशि के जातक को 3 सितंबर दिन गुरुवार को यात्रा करनी पड़ेगी। इसके अलावा जातक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story