×

11 सितंबर राशिफल: क्रोध से बचें मकर राशि के लोग, जानिए बाकी 11 राशियों का हाल

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – नवमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र –मृगशिरा , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 ,। कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन जानिए राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Sep 2020 1:22 AM GMT
11 सितंबर राशिफल: क्रोध से बचें मकर राशि के लोग, जानिए बाकी 11 राशियों का हाल
X
अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा रहेगा

जयपुर:माह – आश्विन,तिथि – नवमी ,पक्ष – कृष्ण,वार – शुक्रवार,नक्षत्र –मृगशिरा , सूर्योदय – 06:11,सूर्यास्त – 18:36 ,। कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन जानिए राशिफल

मेष, वृष, मिथुन व कर्क के लिए आर्थिक पक्ष

मेष 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। ऑफिस का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्य पूरे होंगें।संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

वृष11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है।बिजनेस की योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्‍तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, सफलता मिलेगी। नौकरी में अवसर मिलेंगे। उधार लेन-देन से बचें।

कर्क 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का ऑफिसियल काम में या यात्रा के दौरान दूसरों का सहयोग मिलेगा और काम में सफल होंगे। बिजनेस के मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी।सेहत, नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंध में आगे ना बढ़ें

यह पढ़ें....LAC पर टेंशन: भारत और चीन के विदेश मंत्री की मुलाकात, इन मुद्दो पर चर्चा

rashi सोशल मीडिया से

सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक के लिए सेहत

सिंह 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक को सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी में प्रमोशन तय है। बिजनेस में दूसरों पर विश्वास करने से बचें। घर में मेहमान आएंगे।

कन्या 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक की व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आंखों में समस्या हो सकती हैं, सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा। बच्चों का ध्यान रखें। प्रेम में अलगाव की स्थिति है।

तुला 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक की धन प्राप्ति हो सकती है। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में गति मंद होगी। बाहर जाने से बचें वाहन ना चलाएं। आज कोई अपना धोखा दे सकता है।

वृश्चिक 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर में उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि करें। यात्रा की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन सचेत रहें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। किसी अपने का साथ छुटने से मन उदास रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

यह पढ़ें..काशी में भगवान शिव का अपमान: भड़के बनारसी, बंद करानी पड़ी शूटिंग

rashi news सोशल मीडिया से

धनु, मकर, कुंभ व मीन,संबंधों के लिए

धनु 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अग्रसर रहने से सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजन करेंगे। इससे परिवार में व्यस्तता रहेगी। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें। बाहर ना जाएं तो बेहतर होगा। मां की सेहत का ख्याल रखें।

मकर 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक का पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है, सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी में परेशानी बढने वाली है।

कुंभ 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दोस्ती के संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग रहेगा। पिता और धर्मगुरु से भी सहयोग मिलेगा। निज संबंधों में तनाव होने से दिन बोझिल लगेगा।

मीन 11 सितंबर दिन शुक्रवार को जातक के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। बिजनेस व नौकरी में सामान्य रहेगा। बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं , भविष्य के लिए काम आएगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story