TRENDING TAGS :
राशिफल 25 अगस्त : वृष राशि वाले संतान का रखें ख्याल, जानें बाकी का हाल
माह-भाद्रपद, तिथि –सप्तमी, पक्ष – शुक्ल, वार मंगलवार, नक्षत्र – विशाखा,सूर्योदय – 06:02,सूर्यास्त – 18:46, राहुकाल- अपराह्न 03.40 − 05:15 , जानें कैसा रहेगा मंगलवार...
जयपुर माह-भाद्रपद, तिथि –सप्तमी, पक्ष – शुक्ल, वार मंगलवार, नक्षत्र – विशाखा,सूर्योदय – 06:02,सूर्यास्त – 18:46, राहुकाल- अपराह्न 03.40 − 05:15 , जानें कैसा रहेगा मंगलवार...
मेष 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक चोट व बीमारी से बचें। जल्दबाजी से नुकसान संभव है। दूसरों पर विश्वास से भी हानि होगी। जातक के कार्य में बाधा होगी। पत्नी से अनबन संभव है। स्वयं के निर्णय लाभ देंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा करें। दूसरों की नकल न करें।
वृष 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक की अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी लोगों की सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यवसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पैसे की बचत करें। बच्चों ध्यान रखें।
मिथुन 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक अपने से बड़ो की सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से काम करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नई डील आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
कर्क 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक की रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवन में प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभ देगा, नई योजनाएं बनेंगी।
यह पढ़ें...बदमाशों के हौसले बुलंद: TV पत्रकार को दौड़ा कर मारी गोली, मौके पर मौत
सिंह 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक अप्रत्याशित खर्च करेंगे। तनाव बढ़ेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।
कन्या 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक के बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों की सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यवसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक की संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक घर पार्टी व आस-पास में पिकनिक का आनंद लेंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धन के नया मार्ग खुलेगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
यह पढ़ें...UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस ने लूटेरों को किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम
धनु 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक को शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। रहने की समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
मकर 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक का बाहर सम्मान बढ़ेगा। सारे कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा कर सकते हैं। प्रसन्नता बनी रहेगी।ऑफिस में सहयोगी मदद नहीं करेंगे। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक अपने प्रयास से सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलेगी। धन प्राप्ति का मार्ग सुगम होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे।
मीन 25 अगस्त दिन मंगलवार को जातक की पुराने दोस्तों व संबंधियों से मुलाकात होगी। अच्छी खबर मिलेगी और काम में प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। अपनी काम की शैली में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।