बदमाशों के हौसले बुलंद: TV पत्रकार को दौड़ा कर मारी गोली, मौके पर मौत

फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया। पत्रकारों ने इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया है।

Newstrack
Published on: 24 Aug 2020 6:04 PM GMT
बदमाशों के हौसले बुलंद: TV पत्रकार को दौड़ा कर मारी गोली, मौके पर मौत
X
Journalist Murder

बलिया: जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफना ग्राम में आज रात्रि हौसला बुलन्द बदमाशों ने एक टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया। और चारों करफ सनसनी फैल गई।

बदमाशों ने दौड़ा कर मारी गोली, मौत

जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है। रतन सिंह की नया मकान रसड़ा फेफना मार्ग पर बना हुआ है। आज रात लगभग पौने 9 बजे रतन सिंह अपने पुराने मकान से नए मकान की तरफ लौट रहे थे कि बदमाशों ने दौड़ा लिया। वह भागते-भागते फेफना प्रधान सिमा सिंह के घर में घुस गए। लेकिन बदमाशों ने घर में घुसकर सिर में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें- UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस ने लूटेरों को किया गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Journalist Murder Journalist Murder

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सहारा समय चैनल के पत्रकार रतन सिंह लगभग 42 वर्ष के थे। उनकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरिपुर में हुई थी। मृतक के 2 पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जमीन आदि के विवाद को लेकर ही दो साल पहले रतन सिंह के भाई की भी हत्या हो चुकी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Journalist Murder Journalist Murder

ये भी पढ़ें- 23 कांग्रेसी नेताओं की आई शामत: पत्र लिखकर बुरा फंसे, खिलाफ हो गयी पार्टी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव, सीओ चंद्रकेश सिंह, फेफना थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक का अपने पट्टीदारों से पुराना विवाद चल रहा था। हत्या की इस घटना को पट्टीदारों से पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

Journalist Murder Journalist Murder

ये भी पढ़ें- सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी, जब्त किए 10 लाख के खोए मोबाइल फोन

फेफना थाने के समीप हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद जिले में उबाल आ गया। पत्रकारों ने इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। सहारा समय टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह अपने मृदुभाषी स्वभाव को लेकर पत्रकारों में बेहद लोकप्रिय रहे। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इस घटना को उत्तर प्रदेश में जंगलराज से जोड़ा है। कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने भी ट्वीट कर इस घटना पर रोष जताया है।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Newstrack

Newstrack

Next Story