×

भविष्यफल 29 अगस्त: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि एकादशी, नक्षत्र पू.षा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-09.18 a m से 10.53। जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 29 Aug 2020 1:39 AM GMT
भविष्यफल 29 अगस्त: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें राशिफल
X
आज पक्ष शुक्ल, तिथि एकादशी, नक्षत्र पू.षा.  सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त- 18 बजकर 56मिनट, राहुकाल-09.18 a m से 10.53 जानें कैसा रहेगा शनिवार

जयपुर : विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि एकादशी, नक्षत्र पू.षा. सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 056मिनट, राहुकाल-09.18 a m से 10.53। जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

मेष : इस राशि के जातक के लिए 29 अगस्त शनिवार का दिन आर्थिक लाभ वाला है। आर्थिक लाभ के लिए जिन योजनाओं पर काम हो सकती है। वैवाहिक जीवन की समस्या दूर हो सकती है। बाहर जाने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। खर्च को लेकर परेशान होंगे। ऑफिस में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं।

वृष : 29 अगस्त इस राशि के जातक के लिए धन संबंधी मामले में सफलता देने वाला है। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें, लोगों से संपर्क कम रखें। खासकर घर की महिलाओं को तकलीफ हो सकती है। जातक के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए शनिवार 29 अगस्त को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद या उनकी सेहत बिगड़ सकती है। इस जातक के अधूरे कार्य पूर्ण कर सकते हैं।

कर्क : इस राशि के जातक के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत में सेहत और खर्चे के हिसाब से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य जातक पर मेहरबान बना रहेगा। बिगड़े हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। नौकरी में सफलता हाथ लग सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

यह पढ़ें....जीजा साले मिलकर तैयार कर रहे थे नामी कंपनी का डुप्लीकेट माल, ऐसे हुआ खुलासा

rashi news सोशल मीडिया प्रतीकात्मक

सिंह : इस राशि के जातक के लिए 29 अगस्त दाम्पत्य जीवन में सुख देने वाला रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ प्राप्ति की संभावना रहेगी। आज सरकारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। दोपहर बाद सेहत संबंधी परेशानी होगी। जातक का संतान के साथ मतभेद हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कन्या : इस राशि के जातक के लिए आज शनिवार का दिन ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस बार की व्यस्तता जातक का परिवार के साथ होगी। जातक को ऑफिस के काम से बाहर भी जाना पड़ेगा। यात्रा की भी संभावना बन सकती है, साथ में इन सब चीजों के साथ बेवजह के खर्च होंगे। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

तुला : 29 अगस्त शनिवार इस राशि के जातक को बिजनेस से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही मानसिक तनाव भी बन सकता है। सेहत को लेकर इस जातक परेशान हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ प्रेमभाव बना रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : इस राशि के जातक के लिए आज के दिन अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। लेखन के कार्य से और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है। बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिले, नहीं तो सेहत संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

यह पढ़ें...खेल रत्न अवार्ड विनर को हुआ कोरोना: मचा हड़कंप, समारोह में नहीं होंगी शामिल

rashifal file सोशल मीडिया फोटो

धनु : इस राशि के जातक के लिए 29 अगस्त के दिन नौकरी के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। जातक का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कुछ जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धन का लाभ मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें।

मकर : आज इस राशि के जातक के लिए मान सम्मान में वृद्धि वाला होगा। सेहत को लेकर बनी हुई समस्याओं में राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में जातक को सफलता मिल सकती हैं। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। शाम तक धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखें।

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए शनिवार 29 अगस्त को दैनिक सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जातक के पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के जातक के जीवनसाथी को किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आलस्य से भरा रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन : शनिवार 29 अगस्त को इस राशि के जातक के लिए पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद में न पड़ें। आप अपनी पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई समस्या का हल हो सकता है। संतान की ओर से परेशानी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। बाहर जाने से बचें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story