×

इस राशि के जातक होते हैं कामुक, कला के क्षेत्र में कमाते हैं नाम

वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। वृष राशि: स्वामी ग्रह – मंगल; मित्र ग्रह – सूर्य, बृहस्पति; शत्रु ग्रह – बुध; सामान्य संबंध - शुक्र, शनि। वृष राशि के जातक परिश्रमी और धैर्यवान होते हैं।

suman
Published on: 16 April 2020 3:03 AM GMT
इस राशि के जातक होते हैं कामुक, कला के क्षेत्र में कमाते हैं नाम
X

जयपुर: वृषभ राशि के जातक शांत और कोमल हृदय वाले होते हैं। राशिचक्र में इस राशि का दूसरा स्थान है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले स्वभाव से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं। वृष राशि: स्वामी ग्रह – मंगल; मित्र ग्रह – सूर्य, बृहस्पति; शत्रु ग्रह – बुध; सामान्य संबंध - शुक्र, शनि। वृष राशि के जातक परिश्रमी और धैर्यवान होते हैं। वे बड़े होकर कला के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हैं। इस राशि के अंतर्गत ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब,व अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। ब, व, ऊ अक्षरों से शुरु नाम इनके लिए भाग्यशाली माने गए हैं।

यह पढ़ें...मेष राशि के शख्स से अगर करने वाले हैं शादी तो जानिए उनका स्वभाव

स्वभाव व व्यक्तित्व

वृषभ लग्न के अंतर्गत जन्म लेने के कारण आप कुछ अव्यवहारिक हो सकते है। जिसके कारण नए लोगों को आप न भाये। अपने शांत और अंतर्मुखी व्यवहार, के कारण नए लोगों से मिलना जुलना पसंद नहीं करते है। अगर आपके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता और समझा भी नहीं जाता, तो आपमें दूसरों के प्रति आक्रोश और रूढ़िवादिता की भावना उत्पन्न हो सकती है। आपको अक्सर नए दोस्त बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण आप नए लोगों से मिलने में संकोच करते हैं। आप विश्वसनीय और व्यवहारिक प्रकृति के हो सकते है। आपका यह स्वभाव आपको कारोबार में आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। आपके व्यक्तित्व में कामुकता का भाव भी हो सकता है। इसके कारण आप सभी क्षेत्रों में भौतिक सुख प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं और आप काफी उद्यमी प्रकृति के भी हो सकते है। आप अपने कार्यों को अपने अनुसार निश्चित समय में पूरा करते है। व दूसरे लोगों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी करते है तथा उनकी प्रतिभा की भी खुलकर तारीफ करते हैं। उस समय आपका व्यवहार किसी बॉस के समान भी हो सकता है। राशि के व्यक्तियों को आसानी से आकर्षित नहीं किया जा सकता और अगर ऐसा किया भी जाता है तो काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। आप लोग अपने मूल्य और सिद्धांतों के प्रति काफी अडिग रहते हैं, और आपके दृष्टिकोण को बदलना आसान नहीं होता है। आपकी स्नेही प्रकृति और सच्चाई की सराहना करने का गुण, दूसरों को आपकी और आकर्षित करता है। इसी के कारण आप एक चुम्बकीय व्यक्तित्व के स्वामी है। आप स्वभाव से आवेगी नहीं होंगे लेकिन लेकिन अगर आप के साथ जबदस्ती का व्यवहार किया जाए तो आप उग्र हो सकते हैं। कई बार आप पूर्वाग्रही और जिद्दी भी हो सकते है। आप काफी सावधानी से अपने दोस्तों का चयन करते हैं। तथा आप झूठ बोलना पसंद नहीं करते हैं हालांकि आपको आसानी से मनाया जा सकता है।

संरचना

वृषभ लग्न के लोगों में कम उचाई वाले और कभी कभी दुबले कद काठी के होते हैं। आमतौर पर आप लोग सुंदर कद काठी, ऊंची नाक, चमकदार आँख और कामुक होठ वाले होते हैं। आपका जितना चेहरा सुंदर देखने में होता है उतना आप भाग्यशाली नहीं होते है। आपकी शारीरिक संरचना चौकोर आकार ही होती है। आप लोगों के पीठ पर कुछ निशान भी होते हैं। वृषभ लग्न के लोग मेलजोल वाले होते हैं।

यह पढ़ें...राशिफल 16 अप्रैल : जानिए 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा गुरुवार

रूढ़िवादी विचारों

वृष राशि वाले जातकों में सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये अपने कार्यों को शिथिलतापूर्वक पूर्ण करते हैं। वृष राशि वाले जातक आरामतलब व थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि वाले जातक दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है किन्तु यदि इन्हें अत्यधिक प्रताड़ित किया जाए तो ये बहुत आक्रामक हो जाते हैं।

करियर

वृष राशि वाले जातक थोड़े रूढ़िवादी विचारों वाले होते हैं। ये वैभव-विलासिता वाला जीवन जीना पसन्द करते हैं। इन्हें फैशन अधिक प्रभावित करता है। इन्हें फिल्में, गीत-संगीत एवं नृत्य इत्यादि में विशेष रूचि होती है। वृष राशि वाले जातक भोग-विलास में बहुत रूचि लेते हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है। यदि शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो वृष राशि वाले जातकों को व्यभिचारी बनते देर नहीं लगती। प्राय: इनके प्रेम संबंध सफल होते हैं। ये अत्यधिक धनार्जन करना पसंद करते हैं। आकर्षक भवनों व महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना इन्हें पसन्द होता है। वृष राशि के जातकों को अभिनय, फिल्म, संगीत, आभूषण केन्द्र, रत्न विक्रय, स्त्री सौंदर्य आदि का व्यवसाय करना लाभदायक रहता है।

नोट: कल बताएंगे मिथुन राशि का स्वभाव...

suman

suman

Next Story