×

Leo Horoscope 2023 Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वाले कैसा रहेगा 2023, करेंगे पूरे साल राज या शनि-राहु करेंगे परेशान

Leo Horoscope 2023 Ka Singh Rashifal: साल 2023 सिह राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2023 में - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:28 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:28 AM GMT)
Leo Horoscope 2023 Ka Singh Rashifal
X

Leo Horoscope 2023 Ka Singh Rashifal (साल 2023 सिंह राशि के लिए)

Leo Horoscope 2023 Ka Singh Rashifal (साल 2023 सिंह राशि के लिए): आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

सिंह राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Singh Rashi

साल 2023 सिंह राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 सिंह राशि वालों के ( Singh Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो सिंह राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 सिंह राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

सिंह राशि 2023 कैसा रहने वाला है

इस राशि का स्वामी सूर्य है इनको गुस्सा बहुत आता है इमोशनल भी होते है इस राशि के जातको को कई मामलों में शुभप्रद होगा। यह साल सिंह राशि के जातक के लिए उन्नति व सफलता लेकर आ रहा है। साथ ही व्यवसाय और पैसे के मामले में उलझन और परेशानी दे रहा है। आपके लिे कई अवसर और सफलाएं लेकर आने वाला है साल। लेकिन यह सब साल के मध्य से आपको मिलेगा। हो सके तो इस साल कुछ समय के लिए सबकुछ छोड़ कर ब्रेक ले। चाहें नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में जातक के लिए अवसर लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन, संबंध या फिर सेहत सबके लिए मिलाजुला साल रहेगा।

इस साल आपकी राशि में शनि शुरु में छठा और जनवरी के बाद सप्तम भाव में रहेंगे, जो सिंह राशि वालों के लिए मजबूती और बल देंगे। सिंह राशि के जातक इस साल गुरु नवम भाव में रहेंगे, इस दौरान आपको बहुत कुछ देंगे। साल के मध्य में गुरू राहु की युति से परेशानी भी होगी।

2023 में सिंह राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Singh Rashifal 2023 Money Conditions)

सिंह राशि वालों के लिए 2023 उलझनों के बीच प्रगति लेकर आया है। इस साल पढ़ाई कुछ कारण से बाधित हो सकती है। इस साल गुरु का गोचर आपको लाभ भी देगा और परेशानी भी। शनि की वजह से आलस रहेगा, लेकिन शिक्षा के लिए दिमाग तेज होगा। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी करने वाले सारे जातक को नौकरी व बिजनेस के लिए कई अवसर मिलने वाले है। इस साल जुलाई और दिसंबर जातक को कई मुकाम पर पहुंचाने वाला साबित होगा। साल के मध्य में बिजनेस लाभ मिलने से उत्साह दोगुना हो जाएगा। जिससे उत्साह बढ़ेगा। निवेश में भी धन लगाएंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाने वाला है। नौकरी में भी अच्छे अवसर मिलेंगे। अच्छे के साथ नई नौकरी भी मिलेगी। और प्रमोशन भी। साल के शुरूआत में नौकरी में परेशानी रहेगी, सतर्क रहें। साथ ही ट्रांसफर भी हो सकता है।

इस साल सिंह राशि के जातक के लिए आर्थिक मजबूती वाला साल है। कर्ज चुकाने वाला साल है किसी को उधार दिये तो वापस भी मिल सकता है। गुरु की वजह से नवंबर माह तक अथाह धन अर्जित करेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस शुरू करते हैं तो धैर्य रखें सफलता मिलेगी। राहु के कारण धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। जितना धन आएगा उतना ही खर्च भी होगा, लेकिन फिर भी तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यह साल धन प्राप्ति के लिए कई अवसर देने वाला है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। सूर्य जब दशम भाव में रहेंगे तो आपको इस साल उत्तम फल मिलेगा। आमदनी के साथ सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ (Saal Me Singh Rashifal 2023 Love Life)

साल 2023 के प्रेम के मामले समय जातक के अनुकूल है।पारिवारिक जीवन के लिए साल 2023 संघर्षपूर्ण रहेंगे। परिवार में को नया सदस्य आ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का मान-सम्मान बढ़ने वाला साल है।लेकिन वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों मे तनाव की स्थिति है। लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता के योग है। विवाह भी हो सकता है मातृसुख मिलेगा। इस साल जातक प्रॉपटी या वाहन की खरीद कर सकते हैं। संबंधों मे मजबूती तो होगी, लेकिन केतु के कारण तनाव भी होगा और अलगाव भी। संभल कर रहें। कुछ जातक को संतान सुख भी मिल सकता हैं। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।


इस साल 2023 में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपको बेहतरी साथी बनायेंगे। शनि छठे और गुरु सातवें भाव में आएंगे तब आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में विकार कम होगा। इस साल के आखिर में विवाह योग बनेंगे। लव से ज्यादा अरैंज मैरिज की संभावना रहेगी।इस साल परिवार के साथ समझदारी से काम लें, साथ ही चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। साल के आखिर में संतान सुख मिलेगा।

सिंह राशि की सेहत ( 2023 Me Singh Rashi Ki Sehat)

इस साल जातक की सेहत अच्छी रहेगी। सेहत के लिए साल सामान्य रहेगा। थोड़ी बहुत बीमारियां लगी रहेगी, लेकिन बाद में योग ध्यान से सब ठीक हो जायेगा। आप पूरे साल नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करेंगे। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी। अप्रैल से जुलाई तक सेहत पर ध्यान दे। इस बीच बीमारी के होने की संभावना है। जो लंबे समय तक चलेगी। खान पान पर ध्यान दें। तली-भूनी चीजों से परहेज करें। जातक सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। साथ ही,इस साल जातक खुद शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

सिंह राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इन उपायों को अपनाकर छोटी-मोटी परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं। इस राशि के जातक को पूरे साल सुबह उठकर सूरज की लालिमा देखनी चाहिए, साथ ही सुबह स्नान कर तांबे के पात्र में जल भर कर, उसमें लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं और आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें। रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

सिंह राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 सिंह राशि के जातक बहुत ज्यादा न सोचें और संबंधों को लेकर तनाव से बचें। दूसरों पर भरोसा विश्वासघात देगा।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे सिंह राशि वाले– काजोल, हुमा कुरैशी, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अरबाज खान, कृति सेनन है। साल 2023 सिंह राशि वालों को आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

2023 Ka Singh Rashifal,सिंह राशि का भविष्य 2023, Love Life, मेष राशि विवाह योग्य 2023, सरकारी नौकरी,Mesh Rashifal January 2023, Mesh Rashifal February 2023, Mesh Rashifal March 2023, Mesh Rashifal April 2023, Mesh Rashifal May 2023, Mesh Rashifal June 2023, 2023 Ka Rashifal, 2023 नवंबर का राशिफल,2023 Ka Rashifal

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story