×

Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि वालों को क्या मिलेगा सुनहरा मौका, धन-सेहत व विवाह के लिए कैसा रहेगा 2023, जानिए पूरा राशिफल

Libra Yearly Horoscope 2023 Ka Tula Rashifal: साल 2023 तुला राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। वार्षिक राशिफल 2023 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी,जानिए... NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:28 AM GMT)
Libra Yearly Horoscope 2023 Ka Tula  Rashifal
X

Libra Yearly Horoscope 2023 Ka Tula Rashifal

Libra Yearly Horoscope 2023 Ka Tula Rashifal: आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022 को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

तुला राशि के लिए साल 2023 Varshik Rashifal 2023 Tula Rashi

साल 2023 तुला राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। तुला राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 तुला राशि वालों के ( tula Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो तुला राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 तुला राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

तुला राशि 2023 कैसा रहने वाला है

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लिए यह साल रोमांचक रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कई यात्राएं होंगी। शनि, गुरू की स्थिति सहीं है लेकिन सितंबर से वाहन आदि चलाते समय ध्यान रखने की जरूरत है। पैसे के लेन-देन भी इस समय सोच-समझकर करें। इस साल शनि आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे। साथ ही शनि की ढैय्या इस साल समाप्त होगी। लेकिन चुनौतियो से भरा साल रहेगा। बहुत सी उठा-पटक के साथ यह साल आपका साथ नहीं दे रहा है। कुंडली में राहु और शुक्र ग्रह वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के आसपास एक साथ होंगे।

इस साल आपको विरोधियों पर विजय मिलेगी। वे चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको विरोधियों के विरोध का समाना करना पड़ेगा। कानूनी मामलों इस साल सफलता मिलेगा। ग्रहों का परिवर्तन इस साल आपके लिए विदेश यात्रा की योग बना रहा है।

2023 में तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Tula Rashifal 2023 Money Conditions )

साल 2023 की शुरुआत में करियर के लिए परिश्रम वाला रहेगा। जनवरी में इस राशि के जातक की चतुर्थ भाव में शनि के होने से परिश्रम अधिक करना होगा। तभी परिणाम अच्छे आएंगे। इसी तरह पढ़ाई के लिए भी कठिन परिश्रम होने से ही सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। एक से ज्यादा आमदनी के साधन और पक्का साधन आपको प्राप्त हो सकता है। इस वर्ष विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। नौकरी में वर्ष की शुरुआत में ही बदलाव आ सकता है। साल के मध्य अप्रैल व जुलाई में गुरू के कारण करियर में सफलता हाथ लगेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन यह साल इस राशि के लिए बिजनेस की दृष्टि से अच्छा नहीं है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। निवेश में भी घाटा हो सकता है। टेक्निकल, मेडिकल या कम्यूनिकेश की फील्ड में करियर बनाएंगे।

इस राशि के जातक के लिए आर्थिक स्थिति साल 2023 में सही रहेगी। जनवरी का महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव तो रहेंगे लेकिन आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत मिलेंगे। नौकरी में बदलाव भी संभव है। साल के मध्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की उम्मीद है। यह साल जातक के लिए आर्थिक रूप से चैलेंजिंग रहेगा। धन का लेनद-देन संभलकर करें। अस साल इस राशि के जातक परिवार पर धन खर्च कर सकते है। कोई मांगलिक आयोजन भी कर सकते हैं। जो उनके आर्थिक बैलेंस के अनबैलेंसड कर देगा। जातक अप्रैल के बाद कोई प्रॉपर्टी, अपना घर, भूमि अथवा वाहन ख़रीद सकते हैं। इस साल जातक खर्च और बचत के बीच में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। इस साल के उत्तरार्ध में आप दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं क्योंकि उस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Tula Rashifal 2023 Love Life)

तुला राशि वाले इस साल संबंधों के लेकर बहुत सिखने को मिलेगा। प्यार के मामले में गंभीरता आएगी। संबंधों को नाम देने के लिए इस साल तैयार रहेंगे। लेकिन प्रेम हद से आगे बढ़ेंगे जो अच्छा नहीं होने वाला है। इस राशि के जातकों के प्यार के बीच तीसरे के आने से ब्रेकअप की स्थिति बनेगी। रिश्तो में प्रगाढ़ता आयेगी। सेक्सुअल रिलेशन भी बन सकते है। लेकिन इसमें परेशानी भी आ सकती है। इस साल 2023 में नवम्बर माह तक गुरु धनु राशि में अर्थात आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इस भाव में गुरु के होने से परिवार में प्यार बना रहेगा। परिवार के सदस्यो में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे को सहयोग करेंगे। जीवन साथी के साथ तालमेल बनेगा। विवाह योग्य जातकों का विवाह भी होगा।दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपसी आकर्षण और रोमांस के योग बनेंगे। इस साल आत्मविश्वास लौटेगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शादी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का नाम रोशन होगा और विवाहित लोगों को संतान का सुख मिल सकता है।

शनि के पंचम भाव में बने रहने से आपको अपने रिश्ते में वफादारी रखनी होगी, नहीं तो आपका रिश्ता बहुत बुरी स्थिति में आ सकता है।जनवरी-फरवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर तथा दिसंबर के महीने प्रेम संबंधों में मजबूती लेकर आएंगे। एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा। आपका प्यार परवान चढ़ेगा और आपका रिश्ता खुशियों से महक उठेगा।

तुला राशि की सेहत ( 2023 Me Tula Rashi Ki Sehat)

इस राशि के जातक के लिए साल 2023 सेहत के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। अच्छे खान-पान पर ध्यान ना देने के कारण स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। यदि ध्यान नहीं दिया तो मधुमेह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना जातक के सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। प्रतिदिन मेडिटेशन व योग की आदत दिनचर्या में शामिल करें, जिससे काफी लाभ मिल सकता है।इस साल जातक को तनाव से बचने की हिदायत दी जा रही है ताकि सेहत अच्छी रहें।लेकिन यह स्थिति सालभर नही रहेंगी। नवंबर से सेहत मामले में मस्त रहेंगे।

तुला राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

तुला राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें।शुक्रवार के दिन व्रत रखना चाहिए।

तुला राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 तुला राशि के जातक किसी भी बीमारी या सेहत से जुड़ी परेशानी को हल्के में न लें, वरना नुकसान होगा।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे सिंह राशि वाले– रेखा, अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, हेमा मालिनी, परिणिति चोपड़ा, सनी देयोल, नरगिस फाखरी, मल्लिका शेरावत। है। साल 2023 तुला राशि वालों को आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story