TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Hast Rekha Gyan in Hindi: शादी के बाद कब और कैसे बदलती है किस्मत, जानिए हस्तरेखा इस पर क्या कहती है?

Hast Rekha Gyan in Hindi: शादी के बाद लोगों की किस्मत बदलती है। इसे जानने के लिए हाथ की रेखाओं का विशलेषण करके जान सकते हैं।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 7 Jun 2023 5:37 PM GMT (Updated on: 8 Jun 2023 2:41 AM GMT)
Hast Rekha Gyan in Hindi: शादी के बाद कब और कैसे बदलती है किस्मत, जानिए हस्तरेखा इस पर क्या कहती है?
X
Hast Rekha Gyan in Hindi - से सोशल मीडिया

Hast Rekha Gyan in Hindi: ज्योतिष में हस्तरेखा का बड़ा महत्व माना गया हैं जो कि व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई तरह की जानकारियां देता हैं। हथेली पर बनने वाली रेखाएं और आकृतियों से आने वाले समय और उसके भाग्य के बारे में जाना जा सकता हैं। इसी के साथ ही देखा जाता हैं कि कई लोगों की हथेली में ऐसे निशान पाए जाते हैं जो दर्शाते हैं कि व्यक्ति की किस्मत उनकी शादी के बाद उज्जवल होगी। शादी के बाद कई लोगों की किस्मत पलट जाती है। अचानक से सब शुभ होने लगता है। व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत होता चला जाता है। हस्तरेखा विज्ञान में ऐसी ही कुछ रेखाओं के बारे में बताया गया है, जो जीवनसाथी के आ जाने के बाद आपकी किस्मत बदल देती हैं।

हाथ की रेखा साफ और स्पष्ट

समुद्रशास्त्र में हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इस रेखा को विवाह रेखा कहते है। किसी भी व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर लगाया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

हाथ की रेखा शनि पर्वत तक जाए

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शुक्र पर्वत (अंगूठे की नीचे की हिस्सा) से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है तो विवाह के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है। हथेली के बीच में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाए तो बहुत ही अच्छी मानी जाती है। ऐसे लोगों का भाग्य भी शादी के बाद बदलता है।

हाथ की सबसे लंबी और साफ

माना जाता है कि हथेली में बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखाएं होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का इन मामलों में विचार नहीं किया जाता है। यहां पर जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे विवाह रेखा माना जाता है। अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है।

हाथ में व्यक्ति का भाग्योदय

अंगूठे के नीचे जीवन रेखा से घिरा होता है शुक्र पर्वत। अगर इस स्थान से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है तो विवाह के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है। ऐसा व्यक्ति किसी कला के माध्यम से अपना नाम कमाता है, लेकिन इनके जीवन पर कई बार संकट के बादल मंडराते हैं। इसका कारण है कि भाग्य रेखा जीवनरेखा को काटकर आगे बढ़ती है। ऐसे में उतार-चढ़ाव के साथ व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आती रहती हैं। हथेली के मध्यम में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत ही उत्तम होता है। ऐसा व्यक्ति सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी अपनी योग्यता और लगन से सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है। शनि पर्वत पर जाकर यह रेखा दो भागों में बंट जाए तो यह उत्तम फल देने वाली होती है।

हाथ की रेखा से जाने शादी के बाद की किस्मत

अगर अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाती है, तो ऐसे लोगों की भी किस्मत शादी के बाद ही चमकती है। ऐसे लोगों के पार्टनर हर वक्त साथ देते हैं। इनकी सफलता के पीछे भा इन्हीं का हाथ होता है। शादी के बाद इन लोगों के करियर में तेजी से तरक्की होती है।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती है, तो ये बेहद शुभ संयोग होता है। ऐसे लोगों को शादी के बाद तरक्की और ढेर सारा पैसा मिलता है। भाग्य रेखा का संबंध धन और ऐशोआराम से होता है। इस तरह की रेखाओं वाले लोगों की किस्मत शादी के बाद ही बदलती है।

जो रेखा चंद्र पर्वत से निकलती है उसे शादी-विवाह के मामलों में बेहद लकी माना जाता है। अगर चंद्र पर्वत से निकलकर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक जाती है, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को भाग्य शादी के बाद बदलता है और धन वर्षा होती है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story