×

महाभारत है ये अच्छी बातें, जीवन में शामिल कर बन सकते हैं सफल, जानिए कैसें?

श्रीकृष्ण के द्वारा कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अपनी आदतों में शामिल करने से अनजाने में हुए पापों का नाश होता हैं और मन को सुकून मिलता हैं। इसी के साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती हैं। तो जानते हैं महाभारत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए जीवन की सफलता के राज।

suman
Published on: 14 July 2019 4:52 AM GMT
महाभारत है ये अच्छी बातें, जीवन में शामिल कर बन सकते हैं सफल, जानिए कैसें?
X

जयपुर: हमारे धर्म में ग्रंथों का हम सब के जीवन में विशेष महत्व हैं। इनमें बताई गई हर बात हमारे जीवन की सफलता का मार्ग तय करती है। ऐसे में महाभारत से जुड़ी कुछ बातें जो भगवान श्री कृष्ण युधिष्ठिर को कहे थे। श्रीकृष्ण के द्वारा कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अपनी आदतों में शामिल करने से अनजाने में हुए पापों का नाश होता हैं और मन को सुकून मिलता हैं। इसी के साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती हैं। तो जानते हैं महाभारत में भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए जीवन की सफलता के राज।

*जो इंसान सच्चाई की राह पर चलता है, उसके रास्ते में बहुत सी परेशानियां आती हैं, लेकिन उसे एक दिन सफलता जरूर मिलती है। जीवन जीने के लिए हमेशा सच्चाई के रास्ते का चुनाव करना चाहिए। भले ही यह कठिन होता है लेकिन ऐसे इंसान को हर जगह सफलता मिलती है।

*हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि बिना तपस्या के मनुष्य सफल नहीं बनता है। हमें हर रोज भगवान का ध्यान करना चाहिए। अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए अच्छे कार्य हेतु तपस्या करना चाहिए। तप से मनुष्य सफल इंसान बनता है। तप करने से कठिन रास्ता आसान बन जाता है।

साक्षी के पति ने नहीं रखी दोस्ती की इज्जत, सामने आई ये तस्वीरें

*हिंदू धर्म में दान का बहुत ज्यादा महत्व है। दान करने की परंपरा हम अपने पूर्वजों से सीखते चले आ रहे हैं। मनुष्य को नियमित रूप से जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इसके साथ ही दान करते समय कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति इन सब बातों को ध्यान में रखकर दान करता है। उसके अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

*कहते हैं इंसान अपने मन को सुधारने और बिगाड़ने का जिम्मेदार खुद ही होता है। मनुष्य का मन चंचल होता है। वह कब किधर भटकता है, उसे भी नहीं पता होता है। ऐसे में हमें अपने मन को वश में रखना चाहिए। जिस इंसान का मन वश में नहीं होता है, वह अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए किसी भी गलत रास्ते पर चल सकता है।

14 जुलाई : रविवार को कैसा रहेगा आपके लिए, जानने के लिए पढ़ें पंचांग व राशिफल

suman

suman

Next Story