×

महाशिवरात्रि से पहले होने लगे ये सब तो मिल रहे हैं भविष्य के अच्छे-बुरे संकेत

कोई व्यक्ति सफेद सांप देख लेता है, तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। इसे एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। नुकसान और नाकामयाबी से उसका रिश्ता एक लंबे वक्त के लिए टूट जाता है।

suman
Published on: 15 Feb 2020 12:59 AM GMT
महाशिवरात्रि से पहले होने लगे ये सब तो मिल रहे हैं भविष्य के अच्छे-बुरे संकेत
X

जयपुर: सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उसमें भी यदि कोबरा सामने आ जाए तो होश उड़ना लाजिमी है। दुनिया सांपों को खौफ का दूसरा नाम मानती है, लेकिन दूसरी तरफ शास्त्रों में इन्हें पूजनीय भी बताया गया है। महादेव इन्हें अपने गले में आभूषण की तरह धारण करते हैं। समाज में सांपों से जुड़े कुछ शकुन और अपशकुन भी प्रचलित हैं, जिन्हें लोग आज भी मानते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सांपों के दिखाई देने से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी भी हासिल की जा सकती है।

यह पढ़ें...राशिफल 15 फरवरी: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए विशाखा नक्षत्र व वृद्धि योग, जानिए

शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप देखना शुभ

* किसी व्यक्ति को अगर शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप दिखाई दे जाए, तो इससे बड़ा शुभ शकुन दूसरा कोई हो नहीं सकता। ऐसी मान्यता है कि उस समय भगवान शिव वहां खुद प्रकट होते हैं। ऐसे समय में मांगी गई हर मुराद पूरी हो जाती है।

पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप देखना शुभ

*अगर किसी व्यक्ति को सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है तो उसे समझ लेना चाहिए कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होने वाला है। इसे एक शुभ संकेत के तौर पर लिया जाता है। अक्सर ऐसा होने पर कहीं से अचानक धन मिलने की संभावना होती है।

अशुभ है पेड़ से उतरता सांप देखना

*अगर किसी अमीर व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरते हुए दिखाई देता है तो इस अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। ऐसा होने पर पैसों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कहीं भी निवेश करने से पहले सलाह-मशविरा जरूर कर लेना चाहिए। ठीक इसी तरह अगर किसी गरीब व्यक्ति को सांप पेड़ से उतरता हुआ दिखाई देता है, तो उसके लिए ये धन आने का संकेत होता है।

यह पढ़ें...1903 के बाद, 21 फरवरी को होंगे इतने सारे दुर्लभ योग, व्रत-पूजा का मिलेगा दोगुना फल

सफेद सांप देखने पर मिलती है कामयाबी

* अगर कोई व्यक्ति सफेद सांप देख लेता है, तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। इसे एक शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलती है। नुकसान और नाकामयाबी से उसका रिश्ता एक लंबे वक्त के लिए टूट जाता है।

नाग-नागिन को साथ में देखना अशुभ

* अगर किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते दिखे तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को नाग-नागिन के सामने रुकना नहीं चाहिए। यदि उनके प्रेम में विघ्न पड़ता है तो ये व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए ऐसे स्थान से तुरंत चले जाना चाहिए। नाग-नागिन से किसी प्रकार की छेड़छाड़ भी नहीं करनी चाहिए।

मरा हुआ सांप देखना

* ज्योतिषशास्त्र में मरा हुआ सांप देखना अशुभ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को कहीं मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो उसे भगवान शिव से अपने पापों की माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।

ऐसे सांप काटे रास्ता तो होगा फायदा

*किसी जरूर काम पर जाते समय अगर सांप आपके सीधे हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो ये शुभ शकुन माना जाता है। ऐसा होने पर काम में सफलता की गारंटी सौ फीसदी बढ़ जाती है। वहीं, बाएं हाथ की ओर से यदि सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर काम करना चाहिए। ऐसा होने पर किसी भी काम में नाकामयाब होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

suman

suman

Next Story