×

घर के मेन गेट में लगा होगा ये वाला रंग तो मिलेगा धोखा व अपमान

suman
Published on: 31 March 2019 5:05 AM GMT
घर के मेन गेट में लगा होगा ये वाला रंग तो मिलेगा धोखा व अपमान
X

जयपुर: जिन घरों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हों या फिर परिवार के सदस्य किसी गंभीर बीमारी से परेशान रहते हो उस घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर के कई हिस्सों में वास्तु दोष हो सकता है जिनमें मुख्य दरवाजा भी है। वास्तुशास्त्र में घर में रखी चीजों की भी अपनी एक दिशा होती है। कहा जाता है कि हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। कुछ वास्तु दोष और उपाय:

जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा कभी भी काले रंग में नहीं होना चाहिए। काले रंग के दरवाजे से लगातार धन हानि होती है।

घर का मुख्य दरवाजा घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। घर का मुख्य दरवाजा छोटा होने से आर्थिक परेशानियां आती है।

घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा गणेशजी और स्वास्तिक का चिन्ह होना चाहिए इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।

बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने बहु को किया आग के हवाले, पिता ने दी तहरीर

घर के मुख्य दरवाजे से कभी भी किसी तरह की आवाज नहीं आनी चाहिए। समय- समय पर उसकी उचित देखभाल और रखरखाव का ध्यान रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।

suman

suman

Next Story