×

मकर संक्रांति :राशि के अनुसार करें दान, जानें सूर्य का मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

धन आगमन की अपेक्षा धन का खर्च होगा। मित्रों से दूर रहें,क्योंकि इन दिनों आप मित्रों से धोखा खा सकते हैं।मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है।

suman
Published on: 14 Jan 2021 2:54 AM GMT
मकर संक्रांति :राशि के अनुसार करें दान, जानें सूर्य का मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
X
 दशम भाव में सूर्य आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। इस माह धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा

जयपुर: आज मकर संक्रांति है। सूर्य14 जनवरी को प्रातः 8:14 बजे मकर में आ जाएंगे। 14 जनवरी को ही संक्रांति का पुण्य काल पूरे दिन मनाया जाएगा। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र होने से केतु अर्थात ध्वज योग बनता है। इस योग में सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुभ माना गया है किंतु मकर राशि में ही पहले से शनि और बृहस्पति चल रहे हैं।

उथल-पुथल

तीनों ग्रहों की तिकड़ी इस वर्ष के पूर्वार्ध में राजनीतिक, सामाजिक उथल-पुथल मचा सकती है। मकर राशि में सूर्य के आने पर सभी शुभ मुहूर्त शादी विवाह गृह प्रवेश आदि आरंभ हो जाते हैं किंतु इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि 17 जनवरी से गुरु अस्त हो जाएंगे।

5 ग्रहों का बन रहा योग

मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन श्रवण नक्षत्र में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से ध्वज योग बन रहा है। यह खास संयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति के दिन 5 ग्रहों का शुभ संयोग बनेगा, जिसमें सूर्य, बुध, चंद्रमा और शनि शामिल हैं। जोकि एक शुभ योग का निर्माण करते हैं।

शुभ मुहूर्त

पुण्य काल मुहूर्त: सुबह 08:03 से 12:30 तक, महापुण्य काल मुहूर्त: सुबह 08:03 से 08:27 तक।

सूर्य के इन मंत्रों का जाप ॐ सूर्याय नम:, ॐ भास्कराय नम:, ॐ रवये नम:, ॐ मित्राय नम:, ॐ भानवे नम:, ॐ खगय नम:, ॐ पुष्णे नम:, ॐ मारिचाये नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ सावित्रे नम:, ॐ आर्काय नम:, ॐ हिरण्यगर्भाय नम: आदि।

यह पढ़ें...14 जनवरी: इन 4 राशियों पर आज बरसेगी सूर्य की कृपा, जानें बाकी का राशिफल

makar sankranti-3

राशि के अनुसार करें ये दान

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन किए गए दान-पुण्य से कई गुणा अधिक फल मिलता है। राशि के अनुसार दान करने से इसका फल कई गुणा अधिक हो जाता है।

मेष राशि- लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल।

वृषभ राशि - चावल, खिचड़ी चांदी की वस्तुएं, घी।

मिथुन राशि - हरे व पीले वस्त्र, हरी सब्जी, मूंग।

कर्क राशि- सफेद वस्त्र, तंदुल और सफेद ऊन।

सिंह राशि- गेहूं गुड़, ताम्र पात्र और लाल कपड़े।

कन्या राशि - गो अर्क, फल, खड़ाऊं, हरी घास।

तुला राशि - सप्तधान इत्र।

वृश्चिक राशि - गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र।

धनु राशि - शक्कर हल्दी स्वर्ण और पीले वस्त्र।

मकर राशि - काला कंबल, काले तिल।

कुंभ राशि- गाय का घी, काले वस्त्र।

मीन राशि - चने की दाल, धर्म ग्रंथ व पीले वस्त्र।

aries,astro,cancer,Capricorn,daily rashifal,horoscope,gemini,kark,latest hindi news, leo,libra,lucknow, hindi news,makar,mesh,mithun,rashifal,saggitarius,scorpio,taurus,

शुभ-अशुभ प्रभाव-

मेष : दशम भाव में सूर्य आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। इस माह धनागमन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य भाव में सूर्य आएंगे जो भाग्य में वृद्धि करेंगे। आकस्मिक धन का लाभ होगा और परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है।

मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए अष्टम सूर्य शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के फल प्रदान करेंगे। यात्राओं का योग होगा,किंतु धन का अपव्यय बहुत होगा।

कर्क : सप्तम भाव में सूर्य का आगमन व्यापार को बढ़ाएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और महिला सदस्यों से लाभ होंगें।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान

सिंह : छठे स्थान में सूर्य आने पर विभिन्न प्रकार के आय के साधन बनेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। जल्दबाजी से बचें।

कन्या : कन्या राशि वालों के लिए पंचम भाव में सूर्य आने से प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लोगों का समर्थन मिलेगा और आपको नौकरी मे प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि का योग बनेगा।

तुला : तुला राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव में सूर्य अच्छा फल देगा, किंतु माता अथवा किसी महिला सदस्य से विवाद की संभावना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: तृतीय भाव में सूर्य का आगमन प्रखर वृद्धि करेगा और क्षमताओं का बढ़ाएगा। नए-नए कार्यों की योजना बनेगी किंतु चोट आदि से दूर रहें।

यह पढ़ें...हिमाचल में कोरोना वायरस से दो की मौत, इतने आए नए मामले

प्रसिद्धि और धन प्रदान

धनु : धनु राशि वालों के लिए द्वितीय भाव अर्थात धन भाव में सूर्य का आगमन प्रसिद्धि और धन प्रदान करेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बनेगा।

मकर : मकर राशि पर ही सूर्य आ रहे हैं, इसलिए आपको ज्यादा जागरुक रहना है। क्रोध पर नियंत्रण रखे। आवेश से बचें। मकर का सूर्य आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा, किंतु मन में अहंकार का भाव भी निर्माण कर सकता है।

कुंभ : कुंभ राशि में 12 स्थान पर सूर्य का आगमन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। धन आगमन की अपेक्षा धन का खर्च होगा। मित्रों से दूर रहें,क्योंकि इन दिनों आप मित्रों से धोखा खा सकते हैं।

मीन : लाभ स्थान में सूर्य का आगमन महीनेभर आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होता रहेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। किंतु जोश में होश मत होना. स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें।

suman

suman

Next Story