×

कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, सेक्सी, मूडी या कुछ और, जानें इनके सब राज

लोगों के जीवन में जन्मदिन , समय , माह  व तारीख का बहुत महत्व होता है। हम किसी के उसके जन्म तारीख माह से उसके स्वभाव करियर को अच्छे से जान सकते हैं। इस माह में पैदा हुए लोग साधारणतया बहुत लोकप्रिय होते हैं और इनके आस-पास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और घुमना-फिरना बहुत पसंद होता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 2 July 2020 2:00 AM GMT
कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, सेक्सी, मूडी या कुछ और, जानें इनके सब राज
X

लखनऊ: लोगों के जीवन में जन्मदिन , समय , माह व तारीख का बहुत महत्व होता है। हम किसी के उसके जन्म तारीख माह से उसके स्वभाव करियर को अच्छे से जान सकते हैं। इस माह में पैदा हुए लोग साधारणतया बहुत लोकप्रिय होते हैं और इनके आस-पास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और घुमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये ऑपोजिट सेक्स के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनका प्रेम सफल और सुखद होता है। इन्हें चीजें इकट्ठे करने का शौक होता है और इनके पास किसी खास चीज का अच्छा कलेक्शन होता है। इन्हें फिल्मों में खास रुचि होती है और इनमें एक्ट्रेस और एक्टर बनने की बहुत संभावना होती है।

यह पढ़ें…संतान सुख व सुयोग्य वर की हो अभिलाषा तो इस सावन भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल..

मनमौजी स्वभाव

इस महीने जन्में लोगों को समझना टेढ़ी खीर है। ये लोग रहस्यवादी और मूडी होते हैं। कब खुश हो जाएं और कब गुस्सा ये कोई नहीं समझ सकता है। इनका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

कूल और हॉट दोनों होते है

इनकी स्पेशल बात है कि दिल के कोमल होते है। इनकी खासियत है कि इनकी लाइफ के फंडे बहुत क्लियर होते हैं। कब, कितना, कहां और कैसा बोलना है ये कोई इनसे सीखें। ये अपने परिवार के लिए कुलदीपक होते है। इनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है, लेकिन बिना मतलब का आलस इनकी राह का रोड़ा होता है। किसी से काम निकलवाने की कला कोई इनसे सीखें। सामान्य तौर पर ये बड़े कूल दिखाई पड़ते हैं, लेकिन जब हॉट होते हैं तो गर्म तवे की तरह। इनका गुस्सा भी क्षणिक होता है।

ms dhoni

करियर

इस महीने अक्सर कलाकार ,खिलाड़ी ,या बिजनेसमैन होते हैं। इन्हें शेयर मार्केटिंग की बेहतर समझ होती है। गणित इनका चाहे कमजोर हो रिश्तों के गणित बड़ी खूबी से सुलझा लेते हैं। पैसे की कभी परवाह नहीं करते और इनकी जेब कभी खाली नहीं रहती। घर शानदार रखते हैं।

यह पढ़ें..Chandra Grahan 2020: मत्रों से दूर करें बुरे प्रभाव, खतरनाक है ग्रहण का ये संयोग

प्यार के मामले में समर्पित

प्यार के मामले में इन-सा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। वैसे भी इन्हें आसानी से किसी से प्यार-नहीं होता है। बड़ी मुश्किल से ये किसी से प्रभावित होते हैं और जब होते हैं तो उसका दामन आसानी से नहीं छोड़ते। इनका खुद का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि इन्हें किसी को लुभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन ये जल्दबाजी के शिकार नहीं होते। प्यार की राह में हर कदम सोच-समझ कर उठाते हैं। अगर भूल से गलत कदम उठा भी लें तो तुरंत संभल जाते हैं। साथी अगर गलत है तो इनकी निगाह से छुप नहीं सकता। ये सच्चे इंसान को परखने की ताकत रखते है

मुस्कराते रहना इनकी फितरत

इस महीने जन्मी लड़कियों के चेहर पर हमेशा मुस्कान रहती है। हर परिस्थितियों में मुस्कुराते रहना इनकी फितरत होती है। इनमें भी प्रतिभा भरपूर होती है लेकिन सही समय पर सही अवसर नहीं मिल पाने से निराश रहती है। प्यार के मामले में भाग्य साथ नहीं देता मगर वैसे ये सबकी चहेती होती हैं। इमोशनल होने के कारण दुख बहुत पाती है मगर कुछ समय बाद सब भूल भी जाती है।

लकी नंबर : 4, 2, 9

लकी कलर : ऑरेंज, येलो और ब्लू

लकी डे : मंडे, सेटरडे, फ्राइडे

लकी स्टोन : वैसे डायमंड चांदी में पहना जा सकता है लेकिन एस्ट्रो सलाह जरूरी है।

सुझाव : गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story