×

शारदीय नवरात्रि 2020: देवी दुर्गा की उपासना के नौ दिन, मां का वाहन दें रहा ऐसा संकेत

अधिकमास की वजह से ना सिर्फ नवरात्रि, बल्कि दशहरा और दीपावली भी देरी से शुरू होंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही विवाह, मुंडन आदि मंगल कार्य शुरू होंगे।

Suman  Mishra
Published on: 2 Oct 2020 7:18 AM IST
शारदीय नवरात्रि 2020: देवी दुर्गा की उपासना के नौ दिन, मां का वाहन दें रहा ऐसा संकेत
X
देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए  नवरात्रि में बहुत उपाय किए जाते हैं और मनोवांछित फल पाते हैं।

लखनऊ हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्रि आने वाले 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर तक रहेंगे। इस बीच पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होगी। नवरात्रि के देरी से शुरू होने की वजह और पूरे 9 दिन के कार्यक्रम की जानकारी देते हैं।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, श्राद्ध के बाद अधिकमास लगने के कारण इस बार नवरात्रि एक महीने देर से शुरू हो रही हैं। अधिकमास की वजह से ना सिर्फ नवरात्रि, बल्कि दशहरा और दीपावली भी देरी से शुरू होंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही विवाह, मुंडन आदि मंगल कार्य शुरू होंगे।

यह पढ़ें...बहुत बुरे फंसे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के 203 नेता, पुलिस ने लिया ये बड़ा फैसला

durga शारदीय नवरात्रि फाइल फोटो

कैसे होता है अधिकमास?

हिन्दू पंचांग में बारह मास होते हैं। यह सूर्य की संक्रांति और चन्द्रमा पर आधारित होते हैं। हर साल सूर्य और चन्द्र मास में लगभग 11 दिनों का अंतर आ जाता है। इस अंतर को पाटने के लिए हर तीसरे वर्ष एक अतिरिक्त मास बढ़ जाता है, जिसे अधिकमास कहते हैं। इसे लोकाचार में मलमास भी कहा जाता है। अधिमास में शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

नौ दिनों का विशेष संयोग

नौ दिनों का ये पर्व 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। घटस्थापना पर विशेष संयोग बन रहा है। अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा। पहले दिन घटस्थापना होती है और मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 25 अक्टूबर को महानवमी व विजयादशमी (दशहरा) हैं। दशमी 25 अक्टूबर रविवार को है। इस दिन सुबह 7.41 बजे तक नवमी तिथि है। बाद में दशमी शुरू होगी जो दूसरे दिन प्रातः नौ बजे तक ही रहेगी। इसलिए दुर्गा नवमी व दशहरा पर्व 25 अक्टूबर को मनाए जाएंगे।

durggga शारदीय नवरात्रि फाइल फोटो

मां दुर्गा के आने जाने के नहीं है अच्छा संकेत

इस साल कोरोना की वजह से नवरात्रि इतने धूम-धाम से नहीं मनाया जाएगा । नवरात्रि में नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रुपों की पूजा बेहद धूम-धाम और प्यार से की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही मां की पूजा शुरू हो जाती है । इस बार दुर्गा पूजा और नवरात्रि की शुरूआत शनिवार से हो रही है ऐसे में मां घोड़े को अपना वाहन बनाकर धरती पर आएंगी। इसके संकेत अच्छे नहीं हैं।माना जाता है कि घोड़े पर आने से पड़ोसी देशों से युद्ध,सत्ता में उथल-पुथल और साथ ही रोग और शोक फैलता है। बता दें कि इस बार मां भैंसे पर विदा हो रही है और इसे भी शुभ नहीं माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि के 9 दिन

17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा घटस्थापना

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

यह पढ़ें...2 अक्टूबर राशिफल: वृष राशि विवादों से रहें दूर, जानें बाकी राशियों का भविष्य

durga शारदीय नवरात्रि फाइल फोटो

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story