×

नाक है शरीर का खास अंग, इसे बचाने के लिए लोग करते हैं हर हद पार

हर व्यक्ति के जीवन में उसकी नाक का बहुत महत्व है। चाहे जो हो जाए लोगो अपनी नाक की साख बचाने के लिए कोई भी कदम उठा लेते हैं। जैसे इंसान के हाथ की लकीरों से उसके बारे में जानते है। उसी तरह नाक की बनावट से इंसान का स्वभाव जानते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना से उनके स्वभाव से जुड़ी जानकारी पता चलता हैं।  

suman
Published on: 27 Aug 2023 2:31 PM GMT
नाक है शरीर का खास अंग, इसे बचाने के लिए लोग करते हैं हर हद पार
X

जयपुर: हर व्यक्ति के जीवन में उसकी नाक का बहुत महत्व है। चाहे जो हो जाए लोगो अपनी नाक की साख बचाने के लिए कोई भी कदम उठा लेते हैं। जैसे इंसान के हाथ की लकीरों से उसके बारे में जानते है। उसी तरह नाक की बनावट से इंसान का स्वभाव जानते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना से उनके स्वभाव से जुड़ी जानकारी पता चलता हैं। जानते हैं कैसी है आपकी नाक और कैसा है आपका स्वभाव....

ऐसे पढ़ेगा तो कैसे आगे बढ़ेगा इंडिया, पढ़ें क्या है ये पूरा मामला

कहा गया है कि सीधी, पतली, लम्बी तथा समानाकार औसत नाक वाले चरित्रवान, मर्यादापालक एवं उत्साही होंगे।

जिनकी नाक पतली और लम्बी होती है, टेढ़े बेडौल हो, वे उदासीन स्वभाव के होते हैं।

नीचे की ओर झुकी नाक, आचरणहीन, पर निंदक व उदासीन स्वभाव तो ऊंची नाक चटपटे, विनोदप्रिय, हंसमुख, आजाद ख्याल, चतुर तथा व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की परिचायक है।

घूमना है तो यहां जाइए, जहां कम खर्च में मिलेगा ज्यादा सूकून

जिनकी नाक ज्यादा दबी हो वे बौने व्यक्तित्व के होते हैं किन्तु यदि चपटी नाक बिल्कुल सीधी तथा समानाकार हो तो व्यक्ति कलाकार, वाकपटु व व्यक्तित्व सम्पन्न होगा।

चपटी नाक के ऊपर झुकी भौंह और आगे की ओर निकले ललाट हो वो दूरदर्शी व रिसर्चर होते हैं।

suman

suman

Next Story