×

शुक्र का वृष से मिथुन राशि में गोचर, जानिए भोग-विलास व प्यार पर क्या डालेगा प्रभाव?

आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। मन प्रसन्न और  आनंदित रहेगा। जो जातक लंबे समय से घर या गाड़ी पाने का सपना संजो रहे हैं उनके लिये यह समय बेहतर रह सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी कर सकते

suman
Published on: 29 Jun 2019 2:30 AM GMT
शुक्र का वृष से मिथुन राशि में गोचर, जानिए भोग-विलास व प्यार पर क्या डालेगा प्रभाव?
X

जयपुर शुक्र के गोचर की अवधि लगभग एक माह की होती है यानि यह एक राशि में माह तक स्थित रहता है और फिर दूसरी राशि में गोचर करता है। गोचर का शुक्र विभिन्न भावों में अलग-अलग फल प्रदान करता है और व्यक्ति के भौतिक और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है।शुक्रवार की रात्रि से शुक्र राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है । ज्‍योतिष में शुक्र को भोग-विलास और दांपत्य का कारक माना जाता है। फैशन, संगीत, कला आदि शुक्र का प्रतिनिधित्‍व करती हैं। शुक्र का परिवर्तन सभी 12 राशियों को किसी ना किसी रूप में प्रभावित करेगा।

मेष- शुक्र के गोचर के अनुसार इस राशि वाले जातकों के साहस में बढ़ोतरी होगी।शुक्र का यह गोचर आपके लिये सफलता के साथ-साथ धन लाभ के योग बना रहा है। इस समय आप स्वयं को सम्मानित महसूस कर सकते हैं साथ ही आपमें सहयोग की भावना भी बढ़ने के आसार हैं। कामकाज के लिये यात्रा के योग हैं जिसमें सफलता संभव है।भाग्योदय होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ- इस राशि को भी शुक्र का गोचर धनलाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी।शत्रुओं का विनाश होता।रोमांटिक लाइफ के लिये भी यह समय अच्छा रहेगा। शुक्र पार्टनर के साथ आपके रिश्तों में मधुरता लाने के संकेत कर रहे हैं।

मिथुन धनलाभ के साथ-साथ शत्रुओं की संख्‍या कम होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बनेंगे। संतान का लाभ मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा।जो जातक अपनी लाइफ में किसी पार्टनर के इंतजार में हैं उनका इंतजार खत्म हो सकता है।

कर्क- शुक्र का गोचर मित्रों का लाभ दिलाएगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधन बढ़ेंगे। स्त्री वर्ग से सहयोग मिलेगा।खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत कर रहा है। हालांकि यह खर्च आपके भले के लिये ही होने के आसार हैं। संभव है घर में भी इससे सौहार्द कायम रहे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी।परिजनों का आपको भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं। प्रोफेशनली भी यह समय आपके लिये अच्छा रह सकता है। सेहत सामान्य बनी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

कन्या- शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक चिंता में बढ़ोतरी होगी। धनहानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है। शत्रु हावी रहेंगे। सगे-संबंधियों से विवाद बढ़ेगा।शुक्र आपके लिये धन प्राप्ति के अवसर भी लेकर आ सकते हैं।

तुला- इस राशि के जातकों को प्रत्‍येक कार्य में लाभ मिलेगा। नवीन वस्‍त्र और आभूषणों की प्राप्‍ति हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधुओं से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।भाग्य भी आपका साथ तभी देगा जब आप अच्छी नियत से कड़ी मेहनत करेंगें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के आसार हैं।

वृश्चिक- धनलाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलने की उम्‍मीद है। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। संभव है आप मानसिक तौर पर भी थोड़ा विचलन महसूस करें। इस समय आप डिप्रेसन में भी जा सकते हैं इसलिये साथी के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपने आपको दिमागी तौर पर मजबूत बनाये रखें।

29जून :शनिवार को इस राशि को होगा धन लाभ, जानिए पंचांग व राशिफल

धनु-मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। परिश्रम के बावजूद अपेक्षित फल की प्राप्‍ति नहीं होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। धनहानि के आसार हैं। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।। इस समय आपके पार्टनर की इच्छाशक्ति कमजोर रहने के आसार हैं इसलिये हो सकता है उन्हें आपके सहयोग की अपेक्षा रहे। कामकाजी जीवन की बात करें तो शुक्र का यह गोचर आपके लिये सामान्य बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर बेफिक्रे हो सकते हैं।

मकर- शत्रुओं की संख्‍या में बढ़ोतरी होगी। शत्रु हावी रहेंगे। साझेदारी में नुकसान होने के आसार हैं। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।बच्चों के भविष्य की चिंता भी आपको सता सकती है। कुछ समय के लिये धन के प्रवाह में कमी आ सकती है।

कुंभ- पुत्र से धन प्राप्‍ति के योग बनेंगे। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे।यह समय आपके लिये नाम व प्रसिद्धि पाने के अवसर लेकर आ सकता है। धन लाभ के योग भी शुक्र आपके लिये बना रहे हैं। इस समय आप स्वयं को राजा के समान समझ सकते हैं। इस समय आप कम में बहुत ज्यादा पाने की उम्मीद रख सकते हैं।

मीन- मनोकामनाएं पूरी होने की उम्‍मीद बंधेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेगा। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। मन प्रसन्न और आनंदित रहेगा। जो जातक लंबे समय से घर या गाड़ी पाने का सपना संजो रहे हैं उनके लिये यह समय बेहतर रह सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं

suman

suman

Next Story