×

Puja Me Na Kare Ye Galti: पूजा करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल, आज ही सुधार लीजिये ये गलती

Puja Karte Samay Na Kare ye Bhool: आज आपको भगवान् की पूजा अर्चना करते समय क्या नहीं करना चाहिए बताने जा रहे हैं। जिससे माँ लक्ष्मी रुष्ट हो सकतीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 7 July 2023 3:35 AM GMT
Puja Me Na Kare Ye Galti: पूजा करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये भूल, आज ही सुधार लीजिये ये गलती
X
Puja Karte Samay Na Karein ye Bhool (Image Credit-Social Media)

Puja Karte Samay Na Kare ye Bhool: सनातन धर्म में हर चीज़ के पीछे कोई न कोई वजह ज़रूर होती है। साथ ही आप अगर इसे गलत तरीके से करते हैं तो ये आपको फल नहीं देता है। इतना ही नहीं कुछ चीज़ों को अगर आप सही तरह से न करें तो भगवान् के गुस्से का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आज आपको भगवान् की पूजा अर्चना करते समय क्या नहीं करना चाहिए बताने जा रहे हैं। जिससे माँ लक्ष्मी रुष्ट हो सकतीं हैं।

पूजा करते समय ये गलतियां डाल सकतीं हैं आपको मुसीबत में

पूजा करते समय हम जाने अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका खामियाज़ा हमे भुगतना पड़ता है। पूजा करते समय हममे से ज़्यादातर लोग ज़मीन पर ही बैठकर पूजा करते हैं जो पूजा करने का सही तरीका माना गया है। लेकिन ऐसे में पूजा करते समय हम कई चीज़ों को ज़मीन पर रख देते हैं जबकि पूजा का बहुत सा सामान हमे ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। आइये जानते हैं कि हम ऐसे में क्या गलतियां कर रहे हैं।

दिया

पूजा करते समय हमे दीपक या दिए को कभी भी ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। विशेषकर जो दिया आप भगवन के सामने रख रहे हैं। कहाँ जाता है कि दिए को कभी भी सीधे ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए इसे किसी प्लेट, थाली , चौक या चावल के दानों के ऊपर ही रखना चाहिए।

देवी-देवताओं की तसवीरें या मूर्तियां

जब आप पूजा करते हैं तो भगवान् की मूर्ति या तस्वीर को हमेशा किसी पाटे पर साफ़ कपडा बिछाकर ही रखना चाहिए। ऐसा करने से भगवान् आपसे नाराज़ हो सकते हैं। और आप भगवान् के गुस्से के भागीदार भी बन सकते हैं।

शंख

पूजा करते समय या वैसे भी शंख को कभी सीधे ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए। दरअसल शंख में माता लक्ष्मी जो धन की देवी हैं उनका वास होता है। वहीँ अगर आप शंख को सीधे ज़मीन पर रखरहे हैं तो इस तरह से आप माता लक्ष्मी का अपमान कर रहे हैं। आपको शंख के लिए एक निश्चित स्थान बनाना चाहिए और उसे वहीँ रखना चाहिए ये किसी तरह का लकड़ी का बॉक्स या डब्बा भी हो सकता है।

कलश

कलश को भी कभी सीधे ज़मीन पर नहीं रखा जाता है। जब आप कलश स्थापना करते हैं तब भी ध्यान रखिये कि आप इसे ज़मीन पर न रखें। इसे हमेशा चावल के दानों के ऊपर ही रखें।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story