×

जिन महिलाओं के हाथ में होते हैं ऐसे निशान, करती है कुल-खानदान का नाम रौशन

सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के शरीर पर राजयोग के निशान का वर्णन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक महिलाओं के शरीर पर स्थित राजयोग के निशानों पर विचार कर उनके भविष्य के बारे में बताया गया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 July 2020 2:16 AM GMT
जिन महिलाओं के हाथ में होते हैं ऐसे निशान, करती है कुल-खानदान का नाम रौशन
X

जयपुर: सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के शरीर पर राजयोग के निशान का वर्णन किया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक महिलाओं के शरीर पर स्थित राजयोग के निशानों पर विचार कर उनके भविष्य के बारे में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के अंगों की संरचना के आधार पर यह भी पता लगाया जाता है कि कोई कितना अधिक भाग्यशाली है। सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं की कुछ ऐसे लक्षणों की चर्चा की गई है जो यह बताती है कि कोई महिला अपने जीवन में कितना अधिक भाग्यशाली होगी।

यह पढ़ें...कानपुर पुलिस का वाहन पलटा, एक पुलिसकर्मी की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

*जिस महिला की हथेली में त्रिशूल, तलवार, गदा और नगाड़े जैसी रेखा हो तो वह दान के द्वारा यश प्राप्त करती है। साथ ही दोनों हथेली के अंगूठे सीधे, गोल और नाखून कोमल होते हैं उनका जीवन सुखी रहता है।जिस महिला का चेहरा पूर्णिमा की चाँद जैसा गोल, शरीर का रंग गोरा, आंखें थोड़ी बड़ी और होंठ हल्की सी लालिमा लिए हुए हों ऐसी महिला बहुत अधिक भाग्यशाली मानी जाती है। साथ ही इन लक्षणों से युक्त महिला अपने जीवन में सभी भौतिक और संसारिक सुखों का आनंद लेती हैं।

*जिस महिला के हाथ की रेखा लाल, गहरी, चिकनी, और गोलाकार हो तो वह महिला अत्यधिक भाग्यशाली होती हैं। ऐसे शुभ चिन्हों से युक्त महिला संपूर्ण जीवन प्रायः सभी सुखों का आनंद लेती हैं। जिस महिला की दोनों आंखों के ऊपर-नीचे का भाग हल्का लाल, पुतली का रंग काला, सफेद भाग गाय के दूध के समान और भौहों का रंग काला हो वह महिला अच्छे गुणों वाली होती है।

*यदि महिला गोरी या सांवले रंग की हो, मुंह, दांत और माथा चिकना हो वह बहुत भाग्यशाली होती है। साथ ही अपने कुल-खानदान का नाम रोशन करने वाली होती है।

यह पढ़ें...ट्विटर पर 8 नॉन वेरीफाइड अकाउंट्स के डेटा डाउनलोड करने में कामयाब रहे हैकर

*जिस नारी के अंग कोमल, नेत्र, जांघ और पेट हिरन के समान हो। ऐसी महिला दासी के गर्भ से उत्पन्न होकर भी राजा के समान पति को प्राप्त करती है और कुल-खानदान का नाम रोशन करतीं हैं। इसके अलावे जिन महिलाओं के दोनों हाथ, अंगूठा और अंगुलियाँ सामने हो साथ ही पतली और सुंदर हो ऐसी महिला सौभाग्यशाली होती है।

*जिस महिला की हथेली में मछली का चिह्न हो वह सुंदर, भाग्यशाली और स्वास्तिक का चिह्न हो तो धन देने वाली होती है। यहीं अगर कमल का चिह्न हो तो राजपत्नी की जैसे मान-सम्मान प्राप्त करती हैं। इतना ही नहीं वह गुणवान पुत्र को जन्म देती है। जिस महिला की हथेली में गोलाकार वृत्त का चिन्ह होता है वह चक्रवर्ती राजा की पटरानी होती है। यदि हथेली में शंख, छाता और कछुए का चिह्न हो तो वह राजमाता होती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story