×

होंगे मलामाल: सैकड़ों साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 7 राशियों को महालाभ

हिन्दू पंचांग में माना जाता है कि श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहते है। 3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार के विशेष योग बन रहे है।

Newstrack
Published on: 17 July 2020 7:55 AM GMT
होंगे मलामाल: सैकड़ों साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 7 राशियों को महालाभ
X

सावन की शुरुआत हो चुकी है।20 जुलाई को सोमवार के दिन पड़ रही सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या भी कहते हैं।सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। हिन्दू पंचांग में माना जाता है कि श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या भी कहते है। 3 अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार के विशेष योग बन रहे है।

सबसे खास बात यह है कि इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हुई और समाप्त भी सोमवार को ही होगा। सैकड़ों साल बाद सोमवती अमावस्या के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। सोमवार के दिन 20 जुलाई को अमावस्या से पुष्कर योग बन रहा है जिसमे शिवपूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और विवाह, धन सम्पत्ति, संतान और सेहत का सुख मिलता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

माना जाता है कि यदि सावन की सोमवती अमावस्या में तीर्थस्थान के दर्शन, पवित्र नदी में स्नान , दान और जप करो तो यह बहुत शुभ और लाभदायक होता हैं।आइए आचार्य भूषण कौशल से जानते हैं कि किन राशियों को सोमवती अमावस्या का लाभ मिलने वाला है।

सरकार ने दिया बर्बादी का तोहफाः ताकत को अंदाजे बगैर महाराजा पर लाद दिया कर्ज

मेष

आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निवेश भी कर सकते हैं।परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष

वृषभ राशि के जातकों पर शिव की कृपा से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है।आपकी मेहनत से आपको अच्छे फल की प्राप्ति होने वाली है। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक ठीक रहेगा और परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

मिथुन

महादेव की कृपा से आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानी दूर हो जाएंगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है।करियर में आपकी स्थिति बहुत मजबूत रहेगी।सरकारी क्षेत्र से संबंधित लोगों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

कर्क

पुष्कर संयोग से आपके लिए धन प्राप्ति के कई अवसर बनेंगे लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।अपनी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। प्रेम जीवन के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे।

सिंह

आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मबल आपके काम आएगा और आपको सफलता दिलाएगा।व्यापार में मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं।आर्थिक मामले में काफी अच्छा समय आ सकता है। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है।

कन्या

शिव की कृपा से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और काफी हद तक आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाएंगे।

तुला

आपके सारे रुके हुए काम बनने वाले हैं।आपकी मेहनत आपको अच्छे फल प्रदान करेगी और आपकी कोई ऐसी डील या योजना फाइनल हो सकती है, जिससे आपको बहुत लाभ होगा।

वृश्चिक

आपके पद और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन धीरे-धीरे सुधरेगा और दांपत्य जीवन भी बेहतर होगा। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु

दुर्लभ संयोग का फायदा आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा।शिव की कृपा से जल्द विवाह का वरदान मिल सकता है।करियर में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आर्थिक तौर पर आपको इसके मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे।

मकर

आपको नई नौकरी प्राप्त करने का शुभ अवसर मिल सकता है।धन लाभ में वृद्धि तो होगी लेकिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे और चुनौतियों में घिरा हुआ पाएंगे। शिव की आराधना से आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

कुंभ

आपको लाभ ही लाभ मिलने वाला है क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।आप कोई नया वाहन या नया घर भी ले सकते हैं।शिव की कृपा से दांपत्य जीवन का तनाव भी दूर होगा।

मीन

आपको धन की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में प्यार की दस्तक होने वाली है।जिनका विवाह नहीं हुआ है उनको शीघ्र विवाह का वरदान मिल सकता है।

शिव नाडर ने HCL टेक के चेयरमैन का छोड़ा पद, ये लेंगी उनकी जगह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story