×

30 मार्च: सिंह राशि वालों को कार्य में मिलेगी सफलता, जानिए आपका कैसा बीतेगा दिन

30 मार्च दिन मंगलवार को चंद्रमा का तुला राशि में संचार होगा। यहां चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहेगी। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र स्थान में विराजमान रहेंगे। जानिए राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार।

Newstrack
Published on: 30 March 2021 3:24 AM GMT
30 मार्च: सिंह राशि वालों को कार्य में मिलेगी सफलता, जानिए आपका कैसा बीतेगा दिन
X
30 मार्च दिन मंगलवार को चंद्रमा का तुला राशि में संचार होगा। यहां चंद्रमा पर शनि की दृष्टि रहेगी। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र स्थान में विराजमान रहेंगे।

लखनऊ: माह चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078।द्वितीया तिथि 05:27 PM तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र चित्रा 12:22 PM तक उपरांत स्वाति,सूर्योदय-6.33,सूर्यास्त-1837। मार्च 30 मंगलवार को राहु 03:34 PM से 05:06 PM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिये कैसा रहेगा मंगलवार।

मेष: मंगलवार के दिन जातक योग, अध्यात्म, धर्म, दर्शन में रुचि बढ़ेगी। इस क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खुलने वाले हैं।पारिवारिक स्थिति के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं।

वृष: मंगलवार के दिन जातक जो नौकरी में है काम का दबाव बनेगा। अविवाहितों के विवाह का समय है। प्रेमी-प्रेमिका भी अपने रिश्तें को नाम देंगे, विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर ना जाएं

मिथुन: मंगलवार के दिन जातक किसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजना में समय और पैसा निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने वाला है। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन बाहर जाने से बचें। सेहत का अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें...सामुद्रिक शास्त्र: पति के लिए पत्नी सौभाग्यशाली है या नहीं ऐसे करें पता

कर्क: मंगलवार के दिन जातक कार्य विस्तार की योजनाओं पर काम करेंगे और लाभ होगा। नौकरी में भी जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक समय ठीक है। पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

Rashifal

सिंह: मंगलवार के दिन जातक जीवनसाथी को महत्व देंगे और ध्यान रखेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी ऐसी योजना पर काम शुरू करेंगे जो आपके जीवनभर की आय का जरिया बनेगी। जीवनसाथी को महत्व और ध्यान दें। संक्रामक रोग होने की आशंका है।

कन्या: मंगलवार के दिन जातक को वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संभव है प्रॉपर्टी संबंधी कामों से लाभ मिलेगा। नया भूमि,भवन खरीदने का योग है। यदि किसी स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं तो वक्त अच्छा चल रहा है। सेहत बेहतर रहेगा। लेकिव मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें। बहुत जरूरी हो तभी बाहर जाएं।

तुला: मंगलवार के दिन जातक का भाई-बंधुओं व परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। आजीविका का संकट समाप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ होगा। बाहर न जाएं आपकी सेहत के लिए अनुकूल समय नहीं है।

वृश्चिक: मंगलवार के दिन जातक के लिए आय में वृद्धि वाला है। आज प्रभावशीलता में वृद्धि होने वाली है। सामाजिक, लेखन और समाजसेवा में जातक के काम की प्रशंसा होगी। जातक के धन में वृद्धि होने से जरूरतें पूरी हो जाएंगी। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के लिए समय बढ़िया नहीं है।

ये भी पढ़ें...हस्तरेखा: हाथ में ऐसे पर्वत, करते हैं जातक को बदनाम, जानिए कब मिलता है सम्मान

धनु: मंगलवार के दिन जातक का पारिवारिक,सामाजिक और काम के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आजीविका का संकट दूर होगा और आप धन का संचय करने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मकर: मंगलवार के दिन जातक के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से विवाद हो सकता है। ट्रासंफर की स्थिति बन रही है। बिजनेस में पार्टनर के साथ विवाद होगा। बाहर जाने से बचें, घर पर रहकर परिवार का ख्याल रखें।

कुम्भ: मंगलवार का दिन जातक के सामने चुनौती से भरा रहेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के दबाव से भरा दिन रहेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी तय होगी।

मीन: मंगलवार के दिन जातक को सामाजिक रूप से कोई सम्मान मिल सकता है। लेखक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे।माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story