×

Ravivar Ke Upay: तरक्की, धन और हर बाधा दूर करने के लिए रविवार को करें ये सारे काम, मिनटों में मिलेगा समाधान

Ravivar Ke Upay : जिन लोगों को शारीरिक परेशानी, बीमारी रोग मान सम्मान में कमी दिखती है। हर तरफ निराशा छाई रहती है। उन लोगों को रविवार को विशेष उपाय करने से समस्या का समाधान होता है।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 4 Jun 2023 10:25 AM GMT
Ravivar Ke Upay: तरक्की, धन और हर बाधा दूर करने के लिए रविवार को करें ये सारे काम, मिनटों में मिलेगा समाधान
X
Ravivar Ke Upay

Ravivar Ke Upay: रविवार भगवान सूर्य देव का दिन है। सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजन करने से उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहती है।रविवार के कुछ उपाय करने से समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जानिए नौकरी , बिजनेस और धन मानसिक शांति के लिए किए जाने वाला उपाय...

रविवार को पद और प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए

रविवार का दिन सूर्य भगवान का माना गया है। प्रत्येक रविवार सूर्य का व्रत करने से व्रत करने वाले को नौकरी में उच्च पद और प्रतिष्ठा हासिल होती है। इसके अलावा रविवार को व्रत करने से आपको नेत्र व चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।

रविवार को धन प्राप्ति का उपाय

रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। सात या 11 रविवार यह टोटका करने से आपके यहां धन-धान्य की वृद्धि होगी।

रविवार को रुकावटें दूर करने का उपाय

रविवार को काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। ऐसी भी मान्यता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

रविवार को काली वस्तुओं का दान

रविवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को को दूर करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का दान करने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है।

रविवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं

रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस में स्थिति अच्छी होती है। वहीं व्यापार वाले के काम में भी बढ़ोतरी होती है।

अगर आपको पैसों की कमी रहती है तो उसे दूर करने के लिए रविवार के दिन तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को अर्ध्य दें। कहा जाता है कि इससे सूर्यदेव आपके खुश होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी। साथ ही, आप रविवार के दिन गरीबों को लाल रंग की चीजें दान कर सकते हैं।

सूर्यदेव को रोजाना अर्घ्य देने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। कहा जात है कि इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही कोई रोग पास में नहीं भटकते।

नौकरी में तरक्की पाने के लिए रविवार के दिन नदी में गुड़ और चावल मिलाकर प्रवाहित करना चाहिए। इससे व्यक्ति तरक्की करने लगता है। सूर्य के बुरे प्रभाव से बचने के लिए रविवार के दिन चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाना चाहिए।

रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाना बहुत शुभ है। माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story