×

भोले बाबा करेंगे हर इच्छा पूरी, बस शिवपुराण की इन बातों को जानना जरुरी

जो हमारे जीवन की धन संबंधी समस्या को तो खत्म करती हैं। कोई भी व्यक्ति दुखों से छुटकारा और शांति चाहता है तो उसे शिव की भक्ति और शिवपुराण में बताए उपायों का हर रोज नियमित पालन करना चाहिए।

suman
Published on: 7 Jan 2021 3:01 AM GMT
भोले बाबा करेंगे हर इच्छा पूरी, बस शिवपुराण की इन बातों को जानना जरुरी
X
कुश के आसन पर बैठकर शिवजी  के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद अपनी समस्याओं के अंत होने की प्रार्थना करें। निर्धनों को भोजन कराएं। अगर ये पूजा प्रदोष काल में कर लें तो और भी उत्तम होगा।

जयपुर हर व्यक्ति अपने जीवन की समस्याओं का निवारण चाहता हैं और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करता हैं। ऐसे में महादेव की भक्ति किसी भी व्यक्ति का उद्धार कर सकती हैं। कहते हैं कि सृष्टि का निर्माण भगवान शिव ने किया है और उनकी इच्छा से ही सृष्टि चलती है। जो भी सच्चे दिल से भगवान शिव की भक्ति करता है। उसकी सब मनोकामनाएं भोलो बाबा पूरी कर देते हैं। शिवपुराण के अनुसार, अगर नियमित रूप से शिवलिंग का पूजन किया जाय तो व्यक्ति को जीवन में दुखों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।

समस्याओं का निवारण के साथ अपार धन की प्राप्ति

शिवपुराण में भोले बाबा और सृष्टि के निर्माण से जुड़ी कई रहस्यमयी बातें बताई गई हैं। जो हमारे जीवन की धन संबंधी समस्या को तो खत्म करती हैं। कोई भी व्यक्ति दुखों से छुटकारा और शांति चाहता है तो उसे शिव की भक्ति और शिवपुराण में बताए उपायों का हर रोज नियमित पालन करना चाहिए। महादेव के आशीर्वाद से व्यक्ति के पाप कर्मों का नाश होने के साथ ही जीवन की विभिन्न समस्याओं का अंत हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शिवपुराण में वर्णित कुछ आसान उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन की समस्याओं का निवारण के साथ अपार धन की प्राप्ति करवाएंगे।

यह पढ़ें...जुडेंगे ये शहरः नए रिंग रोड की योजना का आगाज, यूपी का विकास प्रगति पर

नहीं लेते उधार

* धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधित समस्या का अंत होता है और कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है।

नहीं रहते कुंवारे

जो विवाह इच्छुक जातक है उनके लिए शिवपुराण में एक उपाय बताया है। शिवपुराण के अनुसार, बेला के फूल से अविवाहित जातक हर रोज भगवान शिव की पूजा करे तो उसकी इच्छा जल्द पूरी होती है। वहीं जूही के फूल से पूजा करने पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।

shiv

यह पढ़ें....Vatu Tips:दक्षिणमुखी मकान दे सकता है यमराज को बुलावा, समय रहते करें ये उपाय

बिजनेस और नौकरी में यश

*भगवान शिव को सफेद वस्त्र या फिर जनेऊ अर्पित करने से लंबी आयु की प्राप्ति होती है और मनोकामना भी पूरी होती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है और नए अवसर भी मिलते हैं।

शारीरिक कमजोरी खत्म

*शिवलिंग पर जल में देसी घी मिलाकर अभिषेक करने से शारीरिक कमजोरी खत्म होती है। साथ ही शहद से पूजा करने पर टीबी के रोगियों का भी इलाज होता है और आक के फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सभी क्लेश समाप्त

शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करने से सभी पापों का अंत होता है और उनके जीवन के सभी क्लेश समाप्त होते हैं। साथ ही अशुभता को कम करते हैं और शुभता लाते हैं और सभी तरह के आनंदों की प्राप्ति होती है।

यह पढ़ें....7 जनवरी: इन लोगों को आज रहना होगा सावधान,नहीं तो होगा नुकसान, जानें राशिफल

shivaa

नकारात्मक माहौल खत्म

शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर अभिषेक करने से सुखों में वृद्धि होती है और पितृगणों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। वहीं गेंहूं चढ़ाने से कुल की वृद्धि होती है और घर-परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है और नकारात्मक माहौल सकारात्मक में बदल जाता है।

suman

suman

Next Story