×

7 जनवरी: इन लोगों को आज रहना होगा सावधान,नहीं तो होगा नुकसान, जानें राशिफल

गुरुवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं।

suman
Published on: 7 Jan 2021 2:21 AM GMT
7 जनवरी: इन लोगों को आज रहना होगा सावधान,नहीं तो होगा नुकसान, जानें  राशिफल
X
जातक किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे

जयपुर: पौष मास, कृष्ण पक्ष, तिथि-नवमी, नक्षत्र –चित्रा, वार गुरुवार , सूर्योदय-07.14, सूर्यास्त-17.52, राहू- 1:53 PM – 3:13 PM तक। आज जातक कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। गुरुवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से वृष तक...

मेष 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक को किसी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में रूकावट आ सकती है। कुछ कामों में फालतू की भागदौड़ हो सकती है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, काम में स्थिरता बनी रहेगी।

वृष 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक का दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आपका कार्यभार बढ़ सकता है। जातक के प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी को उधार पैसा देने से बचना चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन 7 जनवरी दिन गुरूवार को जातक को बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज का दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आपकी धार्मिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी महिला दोस्त की मदद से आपका काम बनेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा|

कर्क 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

rashifal file

यह पढ़ें..भारतेंदु हरिश्चंद्र की रचनाएं राष्ट्र के लिए जरूरी, साहित्य की हर विधा में थे अग्रणी

सिंह से कन्या तक...

सिंह 7 जनवरी दिन गुरूवार को जातक का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक स्तर पर आपकी खुशियों में वृद्धि हो सकती है। आपकी संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपको काम में सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है। सूर्यदेव को नमस्कार करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक का दोस्तों के सहयोग से काम पूरा होगा। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके संबंध पहले से और बेहतर होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस राशि के व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप भविष्य को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

वृश्चिक 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक जो व्यापारी वर्ग है अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं, तो उन्हें लाभ मिल सकता है।अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

rashifal

यह पढ़ें....Vatu Tips:दक्षिणमुखी मकान दे सकता है यमराज को बुलावा, समय रहते करें ये उपाय

धनु से मकर तक...

धनु 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। कुछ लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप का परिवार वालों के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है।माँ दुर्गा को लौंग अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते बेहतर और मजबूत होंगे|

मकर 7 जनवरी गुरुवार को जातक का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।बातचीत के मामले में लोगों पर आपका प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स को अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है।अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी को पुष्प अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ 7 जनवरी दिन गुरुवार को जातक काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जातक का पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। ऑफिस के काम से रिलेटेड थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन 7 जनवरी दिन गुरूवार को जातक को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

suman

suman

Next Story