×

Sawan Me Somvaar: सालों बाद कई दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा सावन मास, इन चीजों से पाएँ भगवान शिव की विशेष कृपा

Sawan Me Somvaar: सावन का माह 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार 30 की जगह 59 दिनों का सावन मास पड़ रहा। जानिए सावन मास में सोमवार का महत्व और कौन सी चीजें घर लाने से बढ़ेगी समृद्धि...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 27 Jun 2023 5:01 AM GMT
Sawan Me Somvaar: सालों बाद कई दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा सावन मास, इन चीजों से पाएँ भगवान शिव की विशेष कृपा
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Sawan Me Somvaar: सावन का पवित्र महीना इस बार 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। शिव की पूजा के लिए सावन के पहले दिन इन 5 चीजों को घर में लाने शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। शिव को प्रिय सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई 2023 को पड़ रही है। सावन का महीना शिव की आराधना क लिए बेहद शुभ है। कहते कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए उनकी आराधना की थी जिनसे प्रसंन्न हो कर भगवान् शिव ने पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था इसलिए यह महिना भगवान् शिव ( Bhagwan shiva) का अति प्रिय महिना होने के कारण ही भगवान् शिव की पूजा इस मास में की जाती है।

हिंदू धर्म में सावन को सबसे पवित्र महीना माना जाता है और सावन के सोमवार भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। सावन के सोमवार का मतलब है, इस महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार के दिन। इन सभी सोमवारों का विशेष महत्व है और इनमें शिव पूजन किया जाता है।

सावन माह में 8 सोमवार व्रत

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

सोमवार के स्वामी भगवान शिव हैं। सोमवार को शिव भक्ति के लिए उत्तम माना जाता हैं। शिव प्रिय होने के कारण सावन के सोमवार का महत्व अधिक बढ़ जाता हैं। सावन में पाँच अथवा चार सोमवार आते हैं, जिनमे एक्श्ना अथवा पूर्ण व्रत रखा जाता हैंय़ एक्श्ना में संध्या काल में पूजा के बाद भोजन ग्रहण किया जाता हैं। शिव जी की पूजा का समय प्रदोषकाल में होती हैं। कई जगहों पर श्रावण सोमवार के दिन शाला का अर्धावकाश होता हैं।

सावन में घर लाएं ये चीजे

शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, सावन मास में शिव की पूजा करने से कई गुना अधिक पुण्य मिलता है।साथ ही भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस बार सावन में कई दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि सावन में 5 चीजों को घर में लाने से शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।

सावन के महीने में जो भक्त भगवान शिव को जल और विल्बपत्र अर्पण करता है। वह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के पहले दिन आप चांदी, तांबे या पीतल का जलपात्र खरीदकर लाना अत्यंत शुभ होता है। इस पात्र में जल भरकर रखें और भगवान शिव को अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

चांदी का चंद्र ,या मोती माना जाता है कि भगवान शिव अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में यदि कोई भक्त सावन के पहले दिन चांदी का कड़ा खरीदता है तो उसके लिए तीर्थयात्रा या विदेश यात्रा के शुभ योग बनते हैं।

चांदी का विल्बपत्र, सावन में सभी लोग शिवलिंग पर विल्बपत्र अर्पित करते हैं। लेकिन कई बार शुद्ध और अंखडित विल्बपत्र मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चांदी का विल्बपत्र के साथ भगवान शिव को जल चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से करोड़ों पापों को नाश होता है और हर कार्य के लिए शुभ होता है।

चांदी का चांद ,भगवान शिव के मस्तक पर चांद सुशोभित है। ऐसे में आप सावन के पहले दिन चांदी का चांद ला सकते हैं। इससे चंद्रमा शांत होता है और मन मजबूत होता है।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story