×

Shaniwar Ke Upay: जानिए, शनिदेव की प्रसन्नता संबंधी उपाय

Shani Dev Puja: अगर ज्योतिष के अनुसार किसी का समय शनि पीड़ित है तो उसे घर पर शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र व वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ होता है।

By
Published on: 21 April 2023 4:58 PM GMT
Shaniwar Ke Upay: जानिए, शनिदेव की प्रसन्नता संबंधी उपाय
X
Shani Dev (Pic: Social Media)

Shaniwar Ke Upay: 45 दिनों तक शमी के पौधे के पास जलाएं घी का दीपक, चमत्कारिक रूप से मिलेगा ये लाभ। अगर ज्योतिष के अनुसार किसी का समय शनि पीड़ित है तो उसे घर पर शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र व वास्तु के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ होता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है या फिर ढैय्या का समय काल चल रहा है तो उन्हें अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे जातकों पर शनि के प्रकोप में राहत मिलती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कुछ पेड़ों और पौधों को देवताओं से जोड़ा गया है। इनकी पूजा करने से बड़ी सरलता से ग्रह-दोषों से मुक्ति मिल सकती है। जैसे तुलसी के पूजन से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

साथ ही बुध के दोषों से मुक्ति मिलती है। वहीं बृहस्पति के दोष दूर करने के लिए या उन्हें प्रसन्न करने के लिए केले की पूजा की जाती है। पीपल के पेड़ की पूजा से भी ग्रह-बाधा शांत होती है। इसी तरह अगर किसी का शनि पीड़ित है तो उसे घर पर शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा घर में शमी का पौधा लगाने के अनगिनत फायदे हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या

  • कमजोर हो या तरक्की में बाधा दिख रही हो, तो घर में शमी का पौधा लगाएं।
  • इस पौधे को शनिवार को घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है।
  • शमी के पौधे को लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है।
  • हर दिन शमी की पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर होती हैं। 45 दिनों तक रोजाना शाम को शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। ये उपाय विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर करता है।
  • ग्रहों के राजा सूर्य देव को जल अर्पित करने की यह है सही विधि, भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • शमी के पौधे की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए। उसकी जड़ों में जल अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं। इससे घर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
  • अगर घर में आए दिन क्लेश का माहौल रहता है, तो ऐसे घर के स्वामी को शमी के पौधे की पूजा अवश्य करनी चाहिए और बुधवार के दिन शमी की पत्तियां भगवान गणेश को चढ़ानी चाहिए। इससे घर में शांति बनी रहती है।

(कंचन सिंह)

Next Story