2026 में शनि का ’महा-फेरबदल’! 3 बार नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य

Shani Nakshatra Parivartan 2026: भगवान शनिदेव को न्यायप्रिय, दंडाधिकारी और कर्म फल का देवता कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक 2026 में शनिदेव के चाल में बदलाव काफी अहम होने वाला है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Dec 2025 9:53 AM IST
Shani Nakshatra Parivartan 2026
X

Shani Nakshatra Parivartan 2026

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नये साल की शुरूआत होने के साथ ही कई बड़े ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं। ग्रहों और नक्षत्रों के चाल परिवर्तन का लोगों के जीवन पर भी असर पड़ता है। हिंदू पंचाग के अनुसार 2026 में कर्मफलदाता शनिदेव तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। भगवान शनिदेव को न्यायप्रिय, दंडाधिकारी और कर्म फल का देवता कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक 2026 में शनिदेव के चाल में बदलाव काफी अहम होने वाला है।

द्रिक पंचांग के अनुसार 20 जनवरी को अपरान्ह 12.13 बजे शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 मई 2026 को शनि दोपहर 03.49 बजे रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर 2026 को शनिदेव शाम 07.28 बजे एक बार फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान होंगे। शनिदेव के चाल बदलने से लोगों के आर्थिक जीवन पर भी असर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को शनिदेव के चाल में बदलाव करने का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

शनिदेव के चाल परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के लिए प्रतिष्ठा और सफलता लेकर आएगा। कार्यस्थल पर नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को तवज्जो देंगे। बड़ी जिम्मेदारी के साथ सम्मान भी बढ़ेगा। घर परिवार के माहौल में सहयोग और सामंजस्य में इजाफा होगा। पुराना निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। यदि आप रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो कला का मूल्य बढ़ सकता है।

कर्क राशि

2026 में शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को शुभफल की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। करियर में स्थिरता बढ़ेगी। रूका हुआ कोई बड़ा काम आसानी से पूरा हो सकता है। पुराने विवाद से निजात मिल जाएगी। उधार दिया गया पैसा वापस आ सकता है। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे तो बेहतर अवसर मिलेंगे। मानसिक थकावट दूर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए निर्णायक मोड़ ला सकता है। करियर में बड़े शुरुआत संभव है। नौकरीपेशा लोगों को प्रोन्नति मिल सकती है। बिज़नेस करने वालों को साझेदारी और बड़े सौदों में फायदा मिल सकता है। कानूनी या फिर जमीन-प्रॉपर्टी का रुका हुआ मामला सुलझ सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति से अप्रत्याशित मदद भी मिलने की उम्मीद है। मानसिक रूप से अधिक दृढ़ रहेंगे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story