×

व्यक्ति की आंखें संदेहास्पद, छोटी, व उदास,जानिए कौन है कारक सूर्य या शनि ?

suman
Published on: 21 April 2019 4:41 AM GMT
व्यक्ति  की आंखें संदेहास्पद, छोटी, व उदास,जानिए  कौन है कारक सूर्य या शनि ?
X

जयपुर:किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके हाथ की रेखा व पर्वतों का खास महत्व होता है।इससे व्यकित के व्यक्तित्व का पता चलता है। खासकर शनि व सूर्य रेखा व पर्वत बहुत महत्व रखते है जीवन में।शनि ग्रह की रेखा भी विशिष्ट है। यह ग्रह अपने नीलाभवर्ण और चतुर्दिक मुद्रिका-कार आभायुक्त वलय के कारण बहुत ही शोभायमान प्रतीत होता है।

यह ग्रह अपनी अशुभ स्थिति में मनुष्य को ढाई वर्ष, साढे सात वर्ष, अथवा उन्नीस वर्षों तक अत्यधिक पीडा देता है परंतु शुभ स्थिति में यह ग्रह उतना ही वैभवदाता, रक्षाकारी और संपन्नतावर्धक रूप धारण कर लेता है। यदि यह लम्बी और सीधी है तथा गुरु और शुक्र की अंगुलियां उसकी ओर झुक रही हैं तो मनुष्य के स्वभाव और चरित्र में शनिग्रहों के गुणों की प्रधानता होगी। शनि ग्रह से प्रभावित मनुष्य के शारीरिक गठन को बहुत आसानी से पहचाना जाता है। ऐसे मनुष्य कद में असामान्य रूप में लम्बे होते हैं। उनका शरीर सुसंगठित, लेकिन सिर पर बाल कम होते हैं। लम्बे चेहरे पर अविश्वास और संदेह से भरी उनकी गहरी और छोटी आंखें हमेशा उदास रहती हैं। यद्यपि उत्तेजना, क्रोध और घृणा को वह छिपा नहीं पाते। इस पर्वत के अभाव होने से मनुष्य अपने जीवन में अधिक सफलता या सम्मान नहीं प्राप्त कर पाता।

हस्तरेखा में ‘शनि रेखा’ का प्रभाव-दुष्प्रभाव मध्यमा अंगुली के नीचे शनि पर्वत का स्थान है। यह पर्वत बहुत भाग्यशाली मनुष्यों के हाथों में ही विकसित अवस्था में देखा जाता है। शनि की शक्ति का अनुमान मध्यमा की लम्बाई और गठन में देखकर ही लगाया जा सकता है। मध्यमा अंगुली भाग्य की देवी है। भाग्यरेखा की समाप्ति प्रायः इसी अंगुली की मूल में होती है। पूर्ण विकसित शनि पर्वत वाला मनुष्य प्रबल भाग्यवान होता है। ऐसे मनुष्य जीवन में अपने प्रयत्नों से बहुत अधिक उन्नति प्राप्त करते हैं। शुभ शनि पर्वत प्रधान मनुष्य, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जादूगर, साहित्यकार, ज्योतिषी, कृषक अथवा रसायन शास्त्री होते हैं।

21अप्रैल: कर्क राशि यात्रा के है योग, जानिए बाकी के लिए क्या है आज

सूर्य पर्वत की अन्‍य ग्रहों के साथ की स्‍थिति भी व्‍यक्‍ति को कई तरह से प्रभावित करती है। सूर्य पर्वत पर तारे का चिन्ह हो तो यह धन का नुकसान करने वाला होता है। हालांकि यह व्‍यक्‍ति को अप्रत्‍याशित अप्रसिद्धि भी दिलाता है। गुणा का चिन्ह हो तो सट्टा या शेयर में धन का नाश हो सकता है। सूर्य पर्वत पर त्रिभुज हो तो उच्च पद की प्राप्ति, प्रतिष्ठा तथा प्रशासनिक लाभ मिलते हैं। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता की प्राप्ति होती है। त्रिशूलाकार चिन्ह यश, आनंद, विलासिता व सफलता प्रदान करता है।

हथेली में सूर्य पर्वत के साथ यदि बृहस्पति का पर्व उन्नत है तो व्यक्ति विद्वान, ज्ञानवान, मेधावी और धार्मिक विचारों वाला होता है। यदि सूर्य और शुक्र पर्वत उभार वाले हैं तो ऐसा व्‍यक्‍ति विपरीत लिंग के प्रति शीघ्र एवं स्थायी प्रभाव डालने वाला, धनवान, परोपकारी, सफल प्रशासक, सौंदर्य और विलासिताप्रिय होता है। अभि के अनुसार जिस तरह से सूर्य पर्वत का अच्‍छा होना व्‍यक्‍ति के जीवन में अनेक सुविधाएं और सम्‍मान का कारण बनता है, वैसे ही यदि सूर्य पर्वत दूषित हो जाए तो व्‍यक्‍ति कामी, लोभी, घमंडी और चरित्रहीन तक बना देता है। सूर्य पर्वत पर जाली हो तो गर्व करने वाला किंतु कुटिल स्वभाव वाला होता है। ऐसा व्‍यक्‍ति किसी पर विश्‍वास नहीं करता।

suman

suman

Next Story