×

Shanivar Ko konsa Colour Pahne : सौभाग्य बढ़ाता है ये रंग, जानिए शनिवार को कौन सा रंग पहनना चाहिए

Shanivar Ko konsa Colour Pahne: शनिदेव की आराधना के दिन शनिवार को की जाती है। शनिवार के दिन कौन सा कलर पहनना चाहिए जानिए शनिवार को कौन सा कलर पहनना चाहिए...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 13 May 2023 8:43 AM GMT
Shanivar Ko konsa Colour Pahne : सौभाग्य बढ़ाता है ये रंग, जानिए शनिवार को कौन सा रंग पहनना चाहिए
X
Shanivar Ko konsa Colour Pahne (Image Credit: Social Media)

Shanivar Ko konsa Colour Pahne: सुबह के समय सबसे मुश्किल कामों में से एक है कपड़े का चुनाव करना। अक्सर लोगों का समय इस बात में बर्बाद हो जाता है कि आज किस रंग के कपड़े पहने। खसकर तब, जब आपकी अलमारी रंगीन कपड़ों से भरी हो। चिंता मत करिए यहां भी वैदिक ज्योतिष आपकी मदद करेगा। सप्ताह का प्रत्येक दिन एक अलग ग्रह से जुड़ा होता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक दिन के लिए अनुकूल रंग है। इन रंगों के जरिए भी इन ग्रहों को प्रसन्न किया जा सकता है। हफ्ते के सातों दिन अलग रंग के कपड़े पहनकर अपने सौभाग्य को बढ़ा सकते हैं।

शनिवार को कौन सा कलर पहने

शनिवार को भगवान शनि की पूजा होती है। इस दिन काला और गहरा नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। मान्यता है कि जिन लोगों से शनि देव रुष्ट हो जाएं, वे जीवनभर दुखों से उबर नहीं पाते और उनकी संतानें भी इसका संताप भोगती रहती हैं। शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय क्या हैं।

मान्यता है कि शनि देव की माता का नाम छाया था। वे गर्भधारण के समय से ही भगवान शिव का कठोर तप करती थीं। इसी कारण वे अपनी गर्भावस्था के दौरान सेहत का सही ढंग से ध्यान नहीं रख पाईं। जब शनि देव का जन्म हुआ तो वे अत्यंत कुपोषित और काले रंग के थे। अपने पुत्र का काला रंग देखकर देवी छाया के पति सूर्य देव ने उन्हें अपना पुत्र मानने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने शनि देव को पुत्र के रूप में अपना लिया। तब से काला रंग शनि देव का प्रिय माना जाने लगा।

शनिवार के दिन से जुड़ी खास बातें

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।शनिदेव को नीला और काला रंग का कपड़ा काफी पसंद है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को नीला और काला रंग का कपड़ा पहनें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।शनिवार के दिन अपने पर्स में नीले या काले रंग का कपड़ा भी रख सकते हैं।शनिवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए काला रंग पहनना लकी माना जाता है।

वृश्चिक राशि के जातक अगर शनिवार के दिन काले कपड़े पहनते हैं तो उन्हें दांपत्य सुख की प्राप्ति होती है।शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है। साथ ही सारे दुख दूर हो जाते हैं।शनिदेव की पूजा के दौरान तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल न करें.। क्योंकि तांबा सूर्य का धातु होता है.इसके अलावा ध्यान रहे कि शनिदेव की पूजा में लाल रंग का कुछ भी न चढ़ाएं.शनिवार के दिन काली वस्तुओं को गरीब को दान करें। शनिदेव की कृपा होगी.शनिवार के दिन शनिदेव को काले तिल और काली उड़द भी चढ़ाएं।शनिदेव की पूजा करते समय साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें. नहीं तो शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं।

  • हर शनिवार मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। ध्यान रखें कि यह दीया उनकी मूर्ति के आगे नहीं बल्कि मंदिर में रखी उनकी शिला के सामने जलाएं और रखें।

अगर आस-पास शनि मंदिर ना हो तो पीपल के पेड़ के आगे तेल का दीया जलाएं। अगर वो भी ना हो तो सरसों का तेल गरीब को दान करें।

  • शनिदेव को तेल के साथ ही तिल, काली उदड़ या कोई काली वस्तु भी भेंट करें। भेंट के बाद शनि मंत्र या फिर शनि चालीसा का जाप करे।
  • शनि पूजा के बाद हनुमान जी की पूजा करें। उनकी मूर्ति पर सिन्दूर लगाएं और केला अर्पित करें।

    शनिदेव की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करें: ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

    शनिवार के दिन भूलकर न पहने कपड़ा

  • मान्यता है कि शनिवार के दिन काला पहनने से शनि महाराज की कृपा बनी रहती और उसके हर कार्य शुभ होते हैं। अगर आपके पास काला कपड़ा नहीं है तो इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिन हल्के रंग का कपड़ा भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए नहीं तो घर में धन की बढ़ोत्तरी नहीं होती। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूरत से काले हैं और ज्योतिष के अनुसार उन्हें काला, भूरा, नीला जैसे डार्क रंग बहुत पसंद हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जातकों शनिवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story