Shukravar Ko konsa Colour Pahne : शुक्रवार पूरी होगी हर कामना, इन रंगों से जगाए अपना सोया हुआ भाग्य

Shukravar Ko konsa Colour Pahne : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है, इस दिन मां लक्ष्मी की पसंद का हर काम करने से हर मनोकामना पूरी होती है। जानते हैं शुक्रवार को कौन सा रंग पहनें...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 12 May 2023 9:24 AM GMT
Shukravar Ko konsa Colour Pahne : शुक्रवार पूरी होगी हर कामना, इन रंगों से जगाए अपना सोया हुआ भाग्य
X
Shukravar Ko konsa Colour Pahne (Image Credit: Social Media)

Shukravar Ko konsa Colour Pahne: मनुष्य के नेचर का हमारे स्वभाव से गहरा नाता है. रंग भाग्य में वृद्धि के कारक भी होते हैं यही कारण है कि वास्तु में रंगों के विशेष उपाय भी हैं। शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनने चाहिए? जिससे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त हो, जानते हैं- जो लोग स्वच्छता के नियमों का पालन करते हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं, लक्ष्मी जी की कृपा ऐसे लोगों पर बनी रहती है। स्वच्छता का ध्यान रखने से रोग आदि से छुटकारा मिलता है।सेहत अच्छी रहने से मन- मस्तिष्क अच्छा रहता है, जिस कारण व्यक्ति बेहतर कार्य करता है. इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

शुक्रवार को कौन सा रंग पहनना चाहिए?

  • शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी का माना जाता है। लक्ष्मी जी को गुलाबी रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही लाल, मैरून, डार्क ब्लू कलर्स के भी कपड़े पहन सकते हैं. फूलों के प्रिंट वालें कपड़े भी धारण कर सकते हैं।
  • शुक्रवार का दिन देवी मां को समर्पित होता है मातारानी को लाल रंग पसंद होता है।इसलिए लाल रंग के कपड़े पहनें. इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े पहने या मैरून , डार्क ब्लू ऐसे डार्क कलर्स पहने।
  • शुक्रवार के दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनने से मां बेहद खुश होती हैं. इससे भक्त पर इनकी विशेष कृपा होती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को भाग्य की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ा हुआ इत्र लगाने और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और घर परिवार धन-दौलत से भर जाता है।
  • इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दान पुण्य के कार्य करे। शुक्रवार के दिन धन- प्राप्ति के लिए विष्णु भगवान की पूजा भी करें।विष्णु भगवान की पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें। इस दिन पीला वस्त्र भी पहन सकते हैं।

  • शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।अगर आपकी वैवाहिक जीवन में कठिनाईयां आ रही हैं तो शुक्रवार का व्रत रखें।कहा जाता है कि अविवाहित कन्याओं को शुक्रवार का व्रत करना चाहिए। जिससे उन्हें योग्य वर मिलता है। इस दिन लाल कपड़ा भी पहन सकते हैं।


शुक्रवार के दिन काम और व्यवसाय के हिसाब से रंग

  • शुक्रवार के दिन वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है लेकिन यदि इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण किया जाए तो इसे सर्वोत्तम माना जाता है क्योंकि इस दिन को जगत जननी मां का दिन माना जाता है।
  • शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है तथा व्यापार करने वाले लोग यदि इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करते हैं तो उनको अधिक सफलता मिलने की संभावनाएं बनती दिखती है।
  • शुक्रवार के दिनप्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी यदि इस दिन लाल रंग के वस्त्र का धारण करते हैं तो उनका बौद्धिक विकास तीव्र गति के साथ होता है तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनको सफलता मिलने की अधिक संभावना बनती है।
  • शुक्रवार के दिन सभी रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है लेकिन फिर भी इस दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए क्योंकि काले रंग के कपड़े पहनना इस दिन व्यक्ति के अंदर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। इसलिए शुक्रवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story