×

भाई को भी दें उपहार राशि के अनुसार चमकेगी किस्मत, नहीं खरीदी तो अब लें, पूरा दिन है आपके पास

हर बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधते हुए उनके शुभ जीवन की कामना करती हैं। और भाई बहन को उपहार देता है। इसी के साथ ही बहन भी भाई को तोहफा देती हैं। अगर राशि के अनुसार भाई को उपहार दे तो भाई के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

suman
Published on: 15 Aug 2019 5:35 AM GMT
भाई को भी दें उपहार राशि के अनुसार चमकेगी किस्मत, नहीं खरीदी तो अब लें, पूरा दिन है आपके पास
X

जयपुर : रक्षा बंधन का त्योहर भाई-बहनों के प्यार के अटूट बंधन को दर्शाता है।हर जगह यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। हर बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधते हुए उनके शुभ जीवन की कामना करती हैं। और भाई बहन को उपहार देता है। इसी के साथ ही बहन भी भाई को तोहफा देती हैं। अगर राशि के अनुसार भाई को उपहार दे तो भाई के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मेष राशि का स्वामी मंगल है और यदि जातक को बहन उगते हुए सूर्य की तस्वीर उपहार में दें तो वह भी सूर्य की तरह प्रकाशमान होंगे।

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होते हैं और शुक्र ग्रह का रंग सफेद होता है।जातक को बहन सफेद स्वेटर दे तो उसकी किस्मत चमक सकती हैं।

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है और इनके लिए हरे रंग का गिफ्ट देना अच्छा होगा। चाहे तो उन्हें हरियाली से भरी कोई सीनरी भेंट करें या हरे रंग का वस्त्र दें।

जल जीवन मिशन के लिए राज्य के साथ मिलकर काम: पीएम मोदी

कर्क राशि का स्वामी चंद्र होता है और इस राशि के भाई को धर्म से जुड़ी पुस्तक भेंट कर रकती हैं।

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है और सूर्य के समान अपने भाई को तेज बनाने के लिए माणिक भेंट कर सकती हैं।

कन्या राशि का स्वामित्व भी बुध ग्रह के अधीन हेाता है। भाई ही नहीं भाभी को भी उपहार दें, क्योंकि भाभी के जरिये भाई का भाग्योदय होगा।

तुला राशि का स्वामी शुक्र हैं और ऐसे भाई के लिए बहन चांदी की चंद्रमा या उसकी तस्वीर भेंट करें।

वृश्चिक राशि के राशि स्वामी मंगल है और इस राशि के जातकों को तांबे या लाल रंग की वस्तु भेंट करनी चाहिए।

15 अगस्त: रक्षा बंधन व आजादी का दिन कैसा रहेगा, जानिए पंचांग व राशिफल

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति हैं और इस राशि के जातक को पीली चीजें दें। आप पीतल की वस्तु भी इन्हें भेंट कर सकती हैं।

मकर राशि क स्वामी शनि हैं और ऐसे जातकों को इलेक्ट्रानिक चीजों को भेंट करना बेहतर होगा।

कुंभ राशि का स्वामी भी शनि हैं लेकिन इन्हें गोमेद भेंट करना चाहिए।

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति हैं और इन जातकों को ऐसी तस्वरी भेंट करें जिसमें खुला आसामान हो और तारे चमक रहे हों।

suman

suman

Next Story