×

सिर्फ कुछ घंटे बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, जान लें कब क्या खाएं, क्या न खायें

अब आने वाली 21 जून यानि कल एक और ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा। इसे धार्मिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि यह चंद्र ग्रहण के मात्र 16 दिन बाद लग रहा है जो भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा।   इस बार साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को दुर्लभ खगोलीय घटना होगी।

suman
Published on: 20 Jun 2020 4:11 PM GMT
सिर्फ कुछ घंटे बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, जान लें कब क्या खाएं, क्या न खायें
X

लखनऊ : अब आने वाली 21 जून यानि कल एक और ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा। इसे धार्मिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि यह चंद्र ग्रहण के मात्र 16 दिन बाद लग रहा है जो भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। इस बार साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को दुर्लभ खगोलीय घटना होगी। रविवार आषाढ़ अमावस्या को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। इसे कंकणाकार ग्रहण भी कहते हैं। यह सूर्य ग्रहण देश के कुछ भागों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा। इस बार सूर्य ग्रहण सुबह 9.16 बजे शुरू होगा। यह दोपहर 2.02 बजे तक चलेगा। लगभग 6 घंटे तक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस अवधि में सूर्य ग्रहण वलयाकार रहेगा। वलयाकार स्थिति पूरी करने के बाद यह दोपहर 3.04 बजे तक आंशिक अवस्था में रहेगा। इसके बाद सूर्यग्रहण दिखना बंद हो जाएगा।

हर बार जब भी ग्रहण लगता है, फिर चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण उससे जुड़ी हजार बाते सुनने को मिलती है। कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए और ना ही खाना पकाना चाहिए। अगर भूख लग ही जाए और कुछ खाना पड़े तो क्या करें? सूर्य ग्रहण के दौरान हम जो भी खाते हैं उसका क्या असर होता है और ग्रहण के दौरान किन चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए, यहां जानें...

यह पढ़ें...Solar Eclipse शुभ-अशुभ संकेत: जब दिखाई दें ऐसा सूर्य तो समझ लेना आ गई मौत

इनसे करें परहेज

*कोई भी ऐसा खाद्य पदार्थ जो हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देता है और जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है उनका सेवन ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए वरना डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां हो सकती हैं। लिहाजा डीप फ्राइड और ऑइली फूड से परहेज करें।

*पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार नॉन वेजिटेरियन फूड शरीर के तापमान को बढ़ा देता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और शरीर के लिए इन्हें डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है। लिहाजा जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें तो अंडा और मीट से ग्रहण के दौरान दूर ही रहना चाहिए।

* ग्रहण के दौरान पानी पीने की भी मनाही रहती है। लेकिन अगर प्यास बर्दाश्त न हो रही तो पानी पी सकते हैं लेकिन वैसा पानी न पिएं जो काफी देर पहले से बिना ढके हुए खुला रखा हो। ग्रहण के दौरान होने वाले कॉस्मिक चेंज की वजह से पानी में भी रिऐक्शन हो सकता है। इसलिए अगर पीना ही हो तो ढंका हुआ पानी पिएं।

यह पढ़ें...Solar Eclipse 2020: ख़ास है ये सूर्य ग्रहण, 500 सालों में नहीं बना ऐसा संयोग

ये खाएं ये ना खाएं

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का निषेध है, लेकिन गर्भवती स्त्री, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज हो इस दौरान इन खाद्य का सेवन कर सकते हैं, जिससे ग्रहण का दुष्प्रभाव काफी कम होता है।

दूध

सूर्य ग्रहण के दौरान जरूरत पड़ने पर व्यक्ति दूध का सेवन कर सकता है। लेकिन ऐसा करते समय ध्यान रखें कि दूध में तुलसी के पत्ते डालने के बाद ही उसका सेवन करें।

इन फलों का करें सेवन-

सूर्य ग्रहण के समय ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनके ऊपर छिलका लगा हुआ होता है जैसे-केला, अनार, नारियल।

सूखे मेवे

सूर्य ग्रहण के दौरान खुद को ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए सूखे मेवे खाएं। कहा जाता है कि सूखे मेवों पर हानिकारक किरणों का असर नहीं होता है।

बने हुए भोजन से बचे

सूर्य ग्रहण के समय की किरणों की वजह वातावरण में बैक्टीरिया खत्म करने वाली पराबैंगनी किरणें कम हो जाती है। जिसकी वजह से पहले से बना हुआ भोजन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

नोट: इन सब के बावजूद अगर बहुत जरूरी न हो तो खाने से ग्रहण के दौरान परहेज ही करें तो बढ़िया रहेगा। वैसे मोक्ष की समाप्ति के बाद ही स्नान दान और पूजा के बाद ही भोजन बनाकर खाना चाहिए

suman

suman

Next Story