×

आने वाले सूर्य ग्रहण का विनाशकारी प्रभाव: ये 5 राशियां होगी वंचित, क्या आप है शामिल

जून का महीना खगोलिय घटनाओं का साक्षी बन रहा है। इस महीने 5 जून को चंद्र ग्रहण लग चुका है और अब इस महीने 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो कि आषाढ़ महीने की अमावस्या को है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। और इसका बड़ा प्रभाव भी दिखेगा

suman
Published on: 12 Jun 2020 12:37 PM GMT
आने वाले सूर्य ग्रहण का विनाशकारी प्रभाव: ये 5 राशियां होगी वंचित, क्या आप है शामिल
X

लखनऊ : जून का महिना खगोलिय घटनाओं का साक्षी बन रहा है। इस महीने 5 जून को चंद्र ग्रहण लग चुका है और अब इस महीने 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो कि आषाढ़ महीने की अमावस्या को है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। और इसका बड़ा प्रभाव भी दिखेगा।

सूतक काल मान्य रखें सावधानी

जहां चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं था वहीं इस सूर्य ग्रहण में सूतक कालमान्य है। इस बार ग्रहण का समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा। जबकि सूतक ग्रहण के एक दिन पहले यानी 20 जून को रात 9 बजकर 15 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। सूतक काल में बालक, वृद्ध एवं रोगी को छोड़कर अन्य किसी को भोजन नहीं करना चाहिए। इस दौरान खाद्य पदार्थो में तुलसी दल या कुशा रखनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं को खासतौर से सावधानी रखनी चाहिए। ग्रहण काल में सोना और भोजन नहीं करना चाहिए। चाकू, छुरी से सब्जी,फल आदि काटना भी निषिद्ध माना गया है। इस दौरान मंत्र जाप करें।भगवान की आराधना करते रहें।

यह पढ़ें...कातिल का कुएं में उतराता मिला शव, की थी मासूम की हत्या

अशुभ प्रभाव यहां दिखेगा

इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव से तूफान और भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 2020 का असर भारत सहित नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कांगो में दिखाई देगा।

यह पढ़ें...अब ये देश देगा चीन को करारी शिकस्तः टूट रहा है कारोबारी रिश्ता

राशियों पर प्रभाव...

इस बार जब सूर्य ग्रहण को विनाशकारी और प्रकृति के विरुद्ध माना जा रहा है तो जानते हैं कि राशियों पर इसका कैसा प्रभाव पडने वाला है।

मेष राशि के लिए सूर्य ग्रहण शुभ है जातक के सामाजिक प्रतिष्ठा में वृदिध होगी, मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि के लिए आर्थिक पक्ष और नौकरी के लिए नुकसानकारी रहेगा, थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि के लिए वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना में चोटिल होने की संभावना है। विवाद से बचें।

कर्क राशि के लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मसले पर विवाद की संभावना है।

सिंह राशि के लिए संबंधो में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या राशि के लिए सूर्य ग्रहण आपके लिए कोई शुभ समाचार ला सकता है। बहुत बड़ा आर्थिक लाभ भी हो सकता हैं।

तुला राशि इस समय खुद को शांत रखें क्योंकि किसी से वाद-विवाद हो सकता है। जो हितकर नहीं होगा। नौकरी में भी सतर्क रहे।

वृश्चिक राशि के लिए इस दौरान किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहे। और दूसरों से कम संपर्क रखें।

धनु राशि के लिए दांपत्य जीवन को लेकर तनाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। ध्यान रखें। बच्चों को कष्ट हो सकता हैँ।

मकर राशि के लिए ग्रहण शुभ है। इससे आपको लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। बहुत बड़ी सफलता मिलेगा या संतान सुख की भी संभावन रहेगी।

कुंभ राशि के लिए ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मानसिक बेचैनी रहेगी। दूसरों के बारे में सोचना छोड़ा दे। नुकसान होने वाला है सतर्क रहे।

मीन राशि के लिए ग्रहण का प्रभाव सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव मिल सकता है। परिवार का ख्याल रखें।

मतलब ये कि ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों पर ग्रहण अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा। जबकि वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इसमें वृश्चिक राशि वालों को विशेष ध्यान रखना होगा। कंकण आकृति ग्रहण होने के साथ ही यह ग्रहण रविवार को होने से और भी प्रभावी हो गया है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story