×

Somvar Ko Konsa Colour Pahne: भाग्य को चमकाने के लिए और लक्ष्य को पाने के लिए, सोमवार को इस रंग को दे तरजीह

Somvar-ko-konsa-colour-pahne सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, इसदिन को चंद्रमा की शीतलता से जोड़कर भी देखते हैं। जानते हैं इस दिन कौन सा कलर पहने,

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 15 May 2023 7:27 AM GMT (Updated on: 22 May 2023 8:03 AM GMT)
Somvar Ko Konsa Colour Pahne: भाग्य को चमकाने के लिए और लक्ष्य को पाने के लिए, सोमवार को इस रंग को दे तरजीह
X
somvar Ko konsa Colour Pahne - सौ. से सोशल मीडिया

Somvar ko konsa colour pahne: सोमवार सनातन धर्म में भगवान शिव का दिन है। इस दिन को उनकी कृपा पाने के लिए बेहतर माना जाता है।इसलिए इसदिन अगर धर्मानुसार आचरण किया जाये तो अच्छा रहेगा.... जीवन में रंगों का बहुत महत्व होता है, जो हर दिन कई रंगों का इस्तेमाल करते हैं। उनका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उसका असर पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है। हफ्ते में 7 दिन होते हैं, हर दिन का संबंध किसी ना किसी रंग से होता है। कहा जाता है कई रोग भी रंगों द्वारा ठीक किए जा सकते हैं, जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं।

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित हैं। देवता की पूजा के आधार पर ही उस दिन के रंग का चयन भी किया जाता है। मान्यता है कि सातों दिन के अनुसार अगर हर दिन खास रंग के कपड़े पहने जाएं तो इससे जीवन में खुशहाली आती है।

सोमवार को कौन सा रंग पहने

  • वास्तु शास्त्र में सोमवार के दिन को भगवान शिव का दिन माना जाता है इस दिन हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए , क्योंकि इस दिन को चंद्रमा का प्रतीक भी माना गया है। तथा सोमवार के दिन को शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
  • सोमवार के दिन सफेद , गुलाबी , पीला तथा नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है लेकिन ध्यान रहे यह सब रंग हल्के होने चाहिए।
  • सोमवार के दिन गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए जैसे कि गहरा काला रंग , गहरा हरा , रंग गहरा , नीला रंग , गहरा गुलाबी रंग आदि। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन गहरे के कपड़े पहनना शुभ होता है।
  • सोमवार के दिन हल्के रंग के कपड़ों के अतिरिक्त आभूषण पहनना भी शुभ होता है इस दिन आभूषण पहनने से धन में वृद्धि होती है तथा इस दिन चांदी की खरीद करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • हल्के रंग के गुलाबी तथा हल्के रंग के आसमानी व हल्के रंग की पीले वस्त्र धारण करने से सोमवार के दिन लाभकारी तथा धन में वृद्धि होने के संकेत प्राप्त होते हैं।
  • इसलिए सोमवार का दिन भगवान चंद्र देव का दिन होता है। और उन्हें सफेद रंग सबसे प्रिय है, इसलिए इस दिन सफेद रंग का वस्त्र धारण करें, आपके लिए शुभ सिद्ध होगा।

सोमवार को इन रंगों से करें परहेज

सोमवार को खुद की भलाई के लिए आप हल्के रंगों को तरजीह दे सकती है, साथ ही इस दिन गहरे और ब्राइट कलर का उपयोग ्पने किसी भी शुभ काम के लिए न करे तो अच्छा रहेगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story