×

Morning Powerful Mantras: मांं लक्ष्मी की बरसेगी कृपा हर रोज करें ये काम, धन-वैभव व समृद्धि आएगा आपके द्वार

Morning Powerful Mantras: घर में किसी चीज की कमी नहीं होगी। धन, धान्य से पूर्ण रहेगा आपका जीवन, जानिए रोज सुबह का काम जो मां लक्ष्मी को करेगा प्रसन्न

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 20 July 2023 10:30 PM GMT
Morning Powerful Mantras: मांं लक्ष्मी की बरसेगी  कृपा हर रोज करें ये काम, धन-वैभव व समृद्धि आएगा आपके द्वार
X
Subah Ka Mantra सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Morning Powerful Mantras: धन की देवी मां लक्ष्मी ( Maa Lakshmi) जिस पर कृपा बरसाती है,वहां किसी चीज की कमी नहीं रहती है। हर किसी को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद( blessing) की जरूरत होती है। घर में कुछ खास बदलाव कर आप भी अपने घर मां लक्ष्मी को आमंत्रित कर सकते हैं। इससे वह आपके घर काफी लंबे समय तक रहेंगी। कहते हैं मां लक्ष्मी उन घरों में नहींं रहती है, जहां गदंगी रहती है। इसलिए रोजाना सुबह सुब घर के कोने-कोने को साफ करना चाहिए , सुबह से ही हर दिन कुछ आसान उपाय करने से मांं लक्ष्मी की कृपा बरसती है-

लक्ष्मी की कृपा के लिए रोज सुबह करें ये काम

मां लक्ष्मी का आगमन तभी होता है जब घर साफ-सुथरा( Clean Home) रहता है। इसलिए घर की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। शाम के समय भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। घर की सफाई हमेशा दिन के समय ही करें। मां लक्ष्मी को गंदगी और नेगेटिव एनर्जी बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए अपने घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी गंदगी और कचरा जमा ना होने दें। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर अशोक के वृक्ष लगाने से भी लाभ होता है।

अगर आप पुराण रामायण गीता रखते हैं तो इन पुस्तकों को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे घर का माहौल सुखद और पॉजिटिव बनता है। ज्ञान में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती भी आपके जीवन में रहती है।

घर के मंदिर में रोज सुबह और शाम घी का दीपक जलााना चाहिए। आपको घी के दो दीपक लगाने चाहिए। पहले दीपक से आरती कीजिए और दूसरे दीपक को हमेशा एक ही स्थान पर रहने दीजिए। इसके साथ ही घर में घंटी और शंख की आवाज भी बजाएं। इससे घर में पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ेगी और धन की देवी का वास रहेगा।

घर में दें झाड़ू और सुंदर चित्रों को उचित स्थान

आप अपने घर में झाड़ू को कभी भी दरवाजे के पास नहीं रखें। इसे ऐसी जगह भी नहीं रखें, जहां बार-बार पैर लगे। झाड़ू को किचन में भी नहीं रखें। झाड़ू को खड़े रखने की जगह लेटा कर रखना चाहिए। इन सभी नियमों का पालन करने पर मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होगी और आपको धन लाभ देगी।

घर की दीवारों पर सुंदर प्राकृतिक और मनमोहक तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को देखकर हमें एक पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। हमारा मन शांत और सकारात्मक रहता है। इससे मां लक्ष्मी हमारे घर जल्दी आती हैं।

तुलसी और श्रीयंत्र से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

घर में श्री यंत्र की स्थापना करें। इसे अपने घर पूर्ण विधि-विधान से स्थापित करने से बड़ा लाभ होता है। इससे महालक्ष्मी आपके घर अवश्य पधारती हैं। इतना ही नहीं आपको मनचाहा फल भी प्रदान करती हैं।

घर में तुलसी का पौधा लगाएँ, आपको सुबह-शाम तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। साथ ही अगरबत्ती भी लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

स्वास्तिक और फूलों से मां लक्ष्मी को करें प्रसनन्

घर में कभी भी सूखे फूल ना रखें। पूजा स्थल पर चढ़ाए हुए फूल हो या गुलदस्ते में रखे हुए फूलों हमेशा यह ताजे होने चाहिए। बासी और सूखे फूलों से नेगेटिव एनर्जी निकलती है। नहीं फ्रेश फूल एक पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं। इससे मां लक्ष्मी खुश रहती हैं।

घर के मुख्य द्वार पर रोजाना हल्दी से स्वास्तिक बनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह मुख्य उपाय है। अगर आप स्वास्तिक बनाने के साथ ही घर के मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक प्रज्जवलित करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा।

नोट इन जानकारियों की पूर्णतया सत्यता का न्यूजट्रैक डॉट कॉम दावा नहीं करता है। इन्हें आजमाने से पहले योग्य ज्योतिष से जानकारी जरूर लें

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story