×

शुभ-अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, जानें और रहें सतर्क

हिन्दू धर्म में शास्त्रों का विशेष महत्व माना गया हैं क्योंकि शास्त्रों में बताई गई बातें हमारे जीवन में कई बदलाव लेकर आती हैं। यहाँ तक की शास्त्रों में कई ऐसे संकेत भी बताए गए हैं जो विपत्ति की ओर इशारा करते हैं,

suman
Published on: 13 May 2020 2:42 AM GMT
शुभ-अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं ये संकेत, जानें और रहें सतर्क
X

जयपुर हिन्दू धर्म में शास्त्रों का विशेष महत्व माना गया हैं क्योंकि शास्त्रों में बताई गई बातें हमारे जीवन में कई बदलाव लेकर आती हैं। यहाँ तक की शास्त्रों में कई ऐसे संकेत भी बताए गए हैं जो विपत्ति की ओर इशारा करते हैं, ताकि इन्हें जानकर संभला जा सकें। ये संकेत आने वाले समय के शुभ-अशुभ प्रभाव को दर्शाते हैं। इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को दर्शाते हैं। जीवन में कई बार ऐसे अवसर आए होंगे जब हमें भविष्य को लेकर कुछ आभास हो जाता है। हमारे आसपास कई बार ऐसी बातें होती हैं जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं। बस जरूरत है इन संकेतों को पहचानने की। जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

यह पढ़ें...राशिफल 13 मई: इन 3 राशियों के जातक को मिलेगा शुभ समाचार, जानें बाकी का हाल

काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना

अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

कुत्ते का रोना

कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना

अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बूरे समय को दर्शाता है।

पक्षी का घायल होना

यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दूर्घटना का संकेत होता है।

उल्लू का आवाज करना

अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ती आने के योग बनते हैं।

बिल्लियों का लड़ना

घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।

घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना

घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।

घर में कुतिया का प्रसव

घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह गृहस्वामी के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते है।

यह पढ़ें...जानिए कौन सा समय होता ब्रह्म मुहूर्त, इसमें उठने वालों पर क्यों बरसती है ईश्वर की कृपा

गाय का स्वयं दूध पीना

यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती हो, तो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।

देवता की मूर्ति टूटना

घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा माँ की आराधना करें।

श्रीफल के दर्शन

सुबह उठते ही अगर श्रीफल के दर्शन हो जाएं माना जाता है कि तो अच्छी खबर प्राप्त होती है।

सुख-समृद्धि

सुबह उठते ही दही और दूध जैसे पदार्थ दिख जाएं तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। अगर गलती से उलटे कपड़े पहन लिए हैं तो यह सुख-समृद्धि के आगमन का संदेश देता है।

लक्ष्मी का वास

घर के द्वार पर गाय रंभाए तो घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। घर में प्राकृतिक रूप से कबूतरों का वास होना शुभ माना जाता है। घर में मकड़ी के जाले अशुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि जिस भवन में छुछंदर आती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में अगर काले रंग के चूहे नजर आने लगें तो परिवार में किसी के रोगी होने का अंदेशा रहता है।

नवविवाहिता दिख जाए

रास्ते में अगर श्रृंगार किए नवविवाहिता दिख जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो किसी भी कारण से घर में क्लेश की स्थिति बनती है।

suman

suman

Next Story