×

Today Vastu Tips: वास्तु शास्त्र से जुडी ये गलतियां आपके लिए हैं खतरनाक, भयंकर कर्ज में डूब सकते हैं आप

Today Vastu Tips: आज हम आपको वास्तु से जुडी उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जाने अनजाने में आपसे भी हो जातीं हैं।

Shweta Shrivastava
Published on: 24 May 2023 10:41 AM GMT
Today Vastu Tips: वास्तु शास्त्र से जुडी ये गलतियां आपके लिए हैं खतरनाक, भयंकर कर्ज में डूब सकते हैं आप
X
Today Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: हम सभी अपने घर को बेहद सजा संवार कर रखना पसंद करते हैं लेकिन कई बार हमसे कुछ ऐसी गलतियां हो जातीं हैं जिनके बारे में हमे पता भी नहीं होता। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा देती हैं; इसलिए ऐसी गलतियों से हमेशा दूर रहें। आइये जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो किसी को कर्ज में डुबो सकती हैं।

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे वास्तु से जुड़ी ये गलतियां

एक साधारण सी गलती से बहुत नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से, वास्तु से संबंधित कुछ गलतियाँ बहुत खर्च कर सकती हैं और व्यक्ति को गले तक कर्ज में डुबो सकती हैं। आज हम आपको वास्तु से जुडी उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जाने अनजाने में आपसे भी हो जातीं हैं।

अच्छा और बुरा समय जीवन का हिस्सा होता है, लेकिन कुछ संकट ऐसे होते हैं जिनकी भरपाई लंबे समय तक नहीं हो पाती है। कर्ज में डूबा होना एक ऐसा ही संकट है। कर्ज से उबरना आसान नहीं है। कई बार इंसान की पूरी जिंदगी कर्ज चुकाने में निकल जाती है। ऐसे हालात के लिए हमारी गलतियां भी जिम्मेदार होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा देती हैं; इसलिए ऐसी गलतियों से हमेशा दूर रहें।

वास्तु शास्त्र में बताई गई ये गलतियां आपके जीवन में भारी पड़ सकती हैं। साथ ही ऐसी गलतियों से आर्थिक नुकसान हो सकता है और ये आर्थिक तंगी कम नहीं होने देती। व्यक्ति कर्ज लेने को विवश होता है और फिर कर्ज में डूबता चला जाता है। इसलिए इन गलतियों का पता लगाएं और उन्हें तुरंत ठीक करें।

  • अपने घर के बाहर या प्रवेश द्वार पर कभी भी कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही ये बदनामी का कारण भी बनता है। घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें। कूड़ेदान न रखें।
  • बहुत से लोग अपने बिस्तर पर ही खाना खाते हैं। वास्तु शास्त्र इसका कड़ाई से निषेध करता है। ये गलती इंसान को दरिद्र बना देती है और सुख-समृद्धि में बहुत बाधा आती है।
  • कभी भी रात के समय किचन में गंदे बर्तन न रहने दें। अगर आप किसी वजह से रात में इन्हें धो नहीं पा रहे हैं तो इन्हें किचन में न रखें। रात को सोने से पहले किचन को हमेशा साफ करें। नहीं तो जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहेगी।
  • संध्या के समय कभी भी किसी को दूध, दही या नमक दान में न दें। ये आर्थिक स्थिति के लिए बहुत हानिकारक है।
  • रात के समय किचन या बाथरूम में खाली पानी के बर्तन न रखें। बाथरूम में हमेशा पानी से भरी कम से कम एक बाल्टी जरूर रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से बचा रहता है।

नोट : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य धारणाओं और सूचनाओं पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story