×

Vastu Tips for Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर पर ज़रूर रखें ये चीज़ें, होगी धन की वर्षा

Vastu Tips for Wealth: आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये हैं जिससे इन चीज़ों को सही दिशा में घर पर रखने से आपके घर में धन की वर्षा होगी। आइये जानते हैं क्या है वो चीज़ें।

Shweta Shrivastava
Published on: 14 May 2023 7:25 AM GMT
Vastu Tips for Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर पर ज़रूर रखें ये चीज़ें, होगी धन की वर्षा
X
Vastu Tips for Wealth (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips for Wealth: हर कोई अमीर बनना चाहता है वहीँ इसके लिए जहाँ आपके कर्म ज़रूरी हैं वहीँ कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो आपको मालामाल बना सकते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार आर्थिक प्रगति का सीधा संबंध घर की पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व दिशा से होता है। ऐसे में जानिए सफल करियर और आर्थिक संपन्नता के लिए इन दोनों दिशाओं का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए। आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आये हैं जिससे इन चीज़ों को सही दिशा में घर पर रखने से आपके घर में धन की वर्षा होगी। आइये जानते हैं क्या है वो चीज़ें।

धन प्राप्ति के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर रखें

ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अगर सही दिशा में रखें तो आप मालामाल बन सकते हैं। जिसमे पूर्व दिशा और उत्तर पूर्व दिशा का काफी महत्त्व है। दरअसल जानकारों का मानना ​​है कि अगर इन दिशाओं में कोई भी वास्तु दोष हो तो व्यक्ति को पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इन दिशाओं का गलत प्रयोग व्यक्ति को आर्थिक संकट में डाल सकता है। ऐसे में जानिए सफल करियर और आर्थिक संपन्नता के लिए इन दोनों दिशाओं का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए।

नीले रंग का पिरामिड (Blue Coloured Pyramid)

घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से धन का भंडार खाली नहीं होता है।

कांच का प्याला (Glass bowl)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कांच का कटोरा रखना चाहिए। साथ ही इस कटोरी में एक चांदी का सिक्का भी रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी और आंवला (Basil and Gooseberry Plant)

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसके अलावा आंवले का पेड़ लगाना भी लाभकारी होता है। ये परिवार की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है।

भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियां (Idols of Lord Ganesha and Goddess Lakshmi)

वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों के सामने रोजाना एक मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

उत्तर दिशा का विशेष महत्त्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं, जिन्हें धन के देवता के रूप में भी जाना जाता है। इसलिए घर की इस दिशा में धन या सेफ लॉकर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story