×

जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, करेंगे ये उपाय तो आएंगे आपके काम

हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और यही सीख घर के बच्चों को भी देनी चाहिए।मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही हो तो इसका कारण दुर्भाग्य या हमारे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Aug 2020 5:23 PM GMT
जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, करेंगे ये उपाय तो आएंगे आपके काम
X
जीवन में ना आने दें दुर्भाग्य की साया, ये उपाय आएंगे आपके काम

जयपुर: हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और यही सीख घर के बच्चों को भी देनी चाहिए।मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही हो तो इसका कारण दुर्भाग्य या हमारे आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। सफलता के लिए मेहनत जितना जरूरी है उतना ही भाग्य। अगर मेहनत और भाग्य एक साथ मिल जाएं तो सफलता मिलना आसान है। वास्तु में कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन से दुर्भाग्य को दूर करते हैं।

यह पढ़ें...बंगाल टाइगर की खोज था ये स्टार, कहा था एक दिन बनेगा बड़ा स्टार

vastu प्रतीकात्मक

*सुबह उठें तो सबसे पहले खुद के साथ बच्चों से भी ईश्वर का स्मरण कराएं। नित्य प्रति हनुमान चालीसा का पाठ करें व कराएं। भाग्य का साथ पाने के लिए परिवार सहित तीर्थयात्रा पर अवश्य जाएं। इससे घर परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

*बच्चे का मन निर्मल होता हैं। ऐसे में बच्चों से दान अवश्य कराएं। ऐसा करने से पूरे परिवार को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

*बच्चों के हाथों अमावस्या के दिन किसी निर्धन को भोजन कराएं। पितरों को सच्‍चे मन से याद करें। गोमाता को धरती पर ईश्वर का वरदान माना जाता है। घर में बन रहे भोजन में से गोमाता का भाग अवश्य निकालें। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

यह पढ़ें...टॉम क्रूज पर बड़ी खबरः मिशन इंपॉसिबल 7 के सेट पर लगी आग

vastu प्रतीकात्मक

*रात को सोते समय एक बर्तन में पानी भरकर बिस्तर के पास रख दें। सुबह उठकर वह पानी किसी पौध में चढ़ा दें।

*रसोईघर में हर शाम दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाता है। शाम के समय कभी भी घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है।

*घर में देवी-देवताओं का रोजाना ताजे फूलों से श्रृंगार करें। जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ न जाएं। हमेशा कुछ न कुछ लेकर ही प्रवेश करें।

*रोजाना सुबह-शाम कपूर से आरती करें। ऐसा करने से परिवार में आकस्मिक दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story