×

अंगूठा बताएगा स्वभाव, आकार से जानें कमजोर हैं या तुनक मिजाज

आज मनुष्य के अंगूठे के आकार से जुड़ी बनावट पर बात करेंगे जो व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती हैं। आज हम आपको बतांगे की आपके अंगूठे की बनावट आपके भविष्य के बारे में क्या दर्शाती है।

suman
Published on: 19 Feb 2021 3:12 AM GMT
अंगूठा बताएगा स्वभाव, आकार से जानें कमजोर हैं या तुनक मिजाज
X
अंगूठे का आकार बताएगा कैसा होगा आपका जीवन, यहां जाने अपना भविष्य

जयपुर:ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि आपके हाथों की लकीरें आपका भाग्य तय करती है। आपके हाथ की बनावट, हथेली पर बनने वाली तमाम तरह की आकृतियां और आपकी अंगुलियों की बनावट आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बाहुत कुछ बता देती हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के विभिन्न अंगों के आकार और संरचना को देख व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जानते हैं। आज मनुष्य के अंगूठे के आकार से जुड़ी बनावट पर बात करेंगे जो व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती हैं। आज हम आपको बतांगे की आपके अंगूठे की बनावट आपके भविष्य के बारे में क्या दर्शाती है।

गुस्सैल और तुनक मिजाज

जिन व्यक्तियों का अंगूठा छोटा और मोटा होता है वह भाग्य के साथ लड़ते रहते हैं। छोटे और मोटे अंगूठे को शुभ नहीं माना जाता। ऐसे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज के होते हैं। यह बहुत भावुक होते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार कष्ट का सामना करना पड़ता है।

thumb

यह पढ़ें...काशी के घाटों से मंदिर तक बड़ा बदलाव, गंगा आरती के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें वजह

सामान्य से छोटा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का आकार उसकी हथेली के अनुपात में सामान्य से छोटा होता है तो ऐसे लोगों की कार्य करने की क्षमता कम होती है। ये लोग किसी भी कार्य को धीमी गति से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये लोग औरों के मुकाबले में थोड़े कमजोर हो सकते हैं।

अंगूठा लचीला

जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता यानि काफी हद तक पीछे की ओर मुड़ जाता है। ऐसे लोगों का स्वाभाव भी बहुत लचीला होता है। ये लोग अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढालने के लिए सक्षम होते हैं। ये लोग हठी स्वाभाव के नहीं होते हैं।

अंगूठे का मध्यम भाग अधिक लंबा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का मध्यम भाग अधिक लंबा होता है तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। ये लोग अपनी तर्क शक्ति और तेज दिमाग के कारण समाज में मान-सम्मान को प्राप्त करते हैं।

thumb

यह पढ़ें....19 फरवरी:इन 3 राशियों पर ग्रहों की बुरी नजर, रहें सतर्क, जानिए अपना हाल

दयावान और प्रेमी स्वाभाव

यदि किसी व्यक्ति के हाथ की अंगूठा उसकी हथेली के साथ पूरा कोण बनाता हो तो सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। ये लोग हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दयावान और प्रेमी स्वाभाव के होते हैं।

suman

suman

Next Story