×

राशिफल 16 नवंबर: इन 2 राशियों पर गिरेगा दुखों का पहाड़, जानें बाकी का हाल

सोमवार को इस राशि के जातक को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है।बचने का प्रयास करें। पुराने साथियों से मुलाकात होगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 Nov 2020 1:54 AM GMT
राशिफल 16 नवंबर: इन 2 राशियों पर गिरेगा दुखों का पहाड़, जानें बाकी का हाल
X
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- सोमवार, नक्षत्र-अनुराधा , सूर्योदय-06.19, सूर्यास्त-17.09 पक्ष-शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा7.36 am तक फिर द्वितीया, राहुकाल- सुबह 7.37 से 08.59 तक।आज बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा सोमवार जानें 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक विद्यार्थी अपने अध्ययन में ध्यान व लगन से कार्य करेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। बिजनेस से लाभ होगा।

वृष 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक को कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रेम में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की आशंका है। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

मिथुन 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक को समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। नया काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक को अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।

यह भी पढ़ें...छठ पूजा के लिए सरकार ने जारी की गाइलाइन, इन नियमों का करना होगा पालन

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक को भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

कन्या 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक के मन में दोस्तों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। बिजनेस में लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे।

तुला 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक को परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन तथा मानहानि के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट, दुर्घटना व रोग इत्यादि से बाधा तथा पीड़ा संभव है।

वृश्चिक 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।

यह भी पढ़ें....कोरोना ने फिर बरपाया कहर: अमित शाह ने बुलाई बड़ी बैठक, हुआ ये बड़ा ऐलान

rashi

धनु से मीन तक...

धनु 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक के दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

कुंभ 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन 16 नवंबर दिन सोमवार को इस राशि के जातक के साथ किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बिजनेस व नौकरी-निवेश मनोनुकूल लाभ मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story