×

23 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज, जानें 12 राशियों का हाल

23 नवंबर सोमवार को जातक का मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Nov 2020 10:42 PM GMT
23 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए कैसा रहेगा आज, जानें 12 राशियों का हाल
X
जातक शहर से बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। जिससे साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- सोमवार, नक्षत्र-शतभिषा, सूर्योदय-06.19, सूर्यास्त-17.09 पक्ष-शुक्ल, तिथि-नवमी, राहुकाल-07-41 से 09.02। सोमवार को आपके भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी, ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी।जानिए कैसा रहेगा सोमवार का राशिफल...

मेष से कर्क तक...

मेष 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे।सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है।

वृष23 नवंबर सोमवार को जातक का भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

मिथुन 23 नवंबर सोमवार को जातक का मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं।आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

कर्क 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें...दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना हुआ विकराल, CM उद्धव ने लोगों से की ये अपील

rashi

सिंह से कन्या तक

सिंह 23 नवंबर सोमवार को जातक धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

कन्या 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए संघर्ष का दिन है, लेकिन साथ ही कोई दिलचस्प मोड़ भी आपके जीवन में आ सकता है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं।भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। विद्यार्थियों के कैरियर के लिए बहुत प्रतिकूल समय है।

तुला 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए दिन काफी ऊपर-नीचे वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक 23 नवंबर सोमवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिन से स्वीकर करेंगे। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

यह भी पढ़ें...वाराणसी में एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

rashifal file

धनु से मीन तक

धनु 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा।

मकर 23 नवंबर सोमवार को जातक के लिए दिन आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।

कुंभ 23 नवंबर सोमवार को जातक कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

मीन 23 नवंबर सोमवार को जातक आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story