×

25 नवंबर राशिफल: इन 2 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें बाकी का हाल

बुधवार जातक कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 25 Nov 2020 2:23 AM GMT
25 नवंबर राशिफल: इन 2 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें बाकी का हाल
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

लखनऊ- माह कार्तिक, दिन- बुधवार, नक्षत्र-उ.भा., सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-17.08 पक्ष-शुक्ल, तिथि-एकादशी, राहुकाल-11-45से 13.05। बुधवार को भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी, ऑफिस में शुभ समाचारों कि प्राप्ति होगी।जानिए कैसा रहेगा बुधवार का राशिफल…

मेष से कर्क तक...

मेष 25 नवंबर दिन बुधवार जातक को आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे।

वृष 25 नवंबर दिन बुधवार जातक विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ हैं।

मिथुन 25 नवंबर बुधवार जातक का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान पर जाने के संयोग बन रहे है। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

कर्क 25 नवंबर दिन बुधवार जातक लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी अहित करने का प्रयास करेंगे। बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें...शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन, शोक की लहर, इस बीमारी से थे पीड़ित

rashi

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 25 नवंबर दिन बुधवार जातक की नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी कुछ भी बुरा नहीं करेंगे।दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। बाहर न जाएं।

कन्या 25 नवंबर दिन बुधवार जातक परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

तुला 25 नवंबर दिन बुधवार जातक कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

वृश्चिक 25 नवंबर दिन बुधवार जातक के स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

यह भी पढ़ें...शादी-समारोहों पर पाबंदी! सरकार की नई गाइडलाइंस, सिर्फ इतने लोग हो पाएंगे शामिल

rashi

धनु से मीन तक...

धनु 25 नवंबर दिन बुधवार जातक को कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम दिन है। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

मकर 25 नवंबर दिन बुधवार जातक की वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

कुंभ 25 नवंबर दिन बुधवार जातक दैनिक प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के मूड में होंगे। इसमें दोस्तों परिवार का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मीन 25 नवंबर दिन बुधवार जातक नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story