×

राशिफल 26 जनवरी: अच्छा या खराब कैसा रहेगा रविवार, जानिए 12 राशियों का हाल

माह-माघ,  पक्ष-शुक्ल, दिन-रविवार, तिथि- द्वितिया,नक्षत्र- धनिष्ठा, सूर्योदय-07.18, सूर्यास्त-17. 38 । आज रविवार है सूर्य की आराधना से दिन शुरु करें। 26 जनवरी के दिन देशभक्ति की भावना मन में भरे। जानते हैं 12 राशियों का हाल...

suman
Published on: 26 Jan 2020 12:15 AM GMT
राशिफल 26 जनवरी:  अच्छा या खराब कैसा रहेगा रविवार, जानिए 12 राशियों का हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

जयपुर : माह-माघ, पक्ष-शुक्ल, दिन-रविवार, तिथि- द्वितिया,नक्षत्र- धनिष्ठा, सूर्योदय-07.18, सूर्यास्त-17. 38 । आज रविवार है सूर्य की आराधना से दिन शुरु करें। 26 जनवरी के दिन देशभक्ति की भावना मन में भरे। जानते हैं 12 राशियों का हाल...

यह पढ़ें...न आंवला न आम, शादी के लिए ये पेड़ है जरूरी, इसके छाल के सेवन से पुरुषों में बढ़ती….

मेष 26 जनवरी रविवार को जातक का मन किसी काम में नहीं लगेगा। आलस की वजह से हर काम को करने से बचेंगे। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में कुछ खास नहीं होने वाला है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा।बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। है।खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

वृष 26 जनवरी रविवार को जातक के लिए भाग्यशाली होने वाला है। धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी, नौकरी से लाभ मिलेगा। परिवार में शुभ योग है। प्रेम संबंधों मे खटास आएगा।

मिथुन 26 जनवरी रविवार को जातक को कोई अच्छा मौका मिलेगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने के लिए समय बढ़िया है। संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताएंगे। आज शॉपिंग भी कर सकते हैं।

कर्क 26 जनवरी रविवार को जातक पर भावुकता हावी रहेगी। अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा-साहित्य से लाभ होगा। दोस्तों से उपहार मिलेगा। बच्चों की वजह से दिन खुशनूमा गुजरेगा।

सिंह 26 जनवरी रविवार को जातक के लिए उतार-चढ़ाव वाला है। इसके बावजूद सफलता मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ का योग बन रहा है। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। बिजनेस में किसी पर विश्वास ना करें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना सफल होगी।

कन्या 26 जनवरी रविवार को जातक के लिए संघर्षमय दिन है, लेकिन साथ ही कोई परेशानियों से भरे दिन में कोई दिलचस्प घटना घटेगी। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। भाई बहन के साथ संबंधों सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए बिजनेस के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए समय अच्छा चल रहा है। परिवार के साथ संबंधों को बेहतर बनाएं।

तुला 26 जनवरी रविवार को जातक धैर्य रखें। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में कई अवसर मिलेंगे। शुभ काम का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीद सकते हैं।नौकरी में संभलकर चले। परिवार व प्रेम संबंधों में अनबन होगी।

वृश्चिक 26 जनवरी रविवार को जातक को मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा । विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सेहत से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा। बच्चों के साथ सख्ती करने से बचें।

धनु 26 जनवरी रविवार को जातक के लिए उत्सव और आनंद वाला समय होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

यह पढ़ें...कुंडली का योग बनाता है चरित्रहीन, इस कारण बाप-बेटी, भाई-बहन में होते हैं अवैध संबंध

मकर 26 जनवरी रविवार को जातक में क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में नियंत्रण रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन की शुरुआत साधारण होगी, सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। परिवार का ख्याल रखें। किसी और की वजह से काम का नुकसान होगा। आज शॉपिंग या किसी पार्टी में जा सकते हैं।

कुंभ 26 जनवरी रविवार को जातक में आत्मविश्वास पूरा रहेगा, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ नहीं बनने वाला, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी वो बिजनेस के लिए सामान्य है। कोई शोक की खबर मिलेगी।

मीन 26 जनवरी रविवार को जातक के मन में खुशी-गम के दोनों भाव रहेंगे। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।इससे सफलता मिलेगी। आज खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। सरकारी नौकरी के योग बन रहे है। बिजनेस में सब आपके अनुकूल नहीं है। परिवार के साथ अनबन होगी। विवाद से बचें।

suman

suman

Next Story