×

राशिफल 27 नवंबर: वृष राशि के लिए फायदेमंद रहेगा शुक्रवार, जानें बाकी का हाल

जातक के लिए 27 नवंबर  शुक्रवार सफलता से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Nov 2020 2:11 AM GMT
राशिफल 27 नवंबर: वृष राशि के लिए फायदेमंद रहेगा शुक्रवार, जानें बाकी का हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- अश्विनी, सूर्योदय-06.24, सूर्यास्त-17.07, पक्ष-शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी, राहुकाल- सुबह 10.25 से 11.45 तक। आज जातक धनतेरस और रूप चतुर्दशी दोनों का त्योहार बनाएंगे।घर में खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 12 राशियों का हाल

मेष से वृष तक...

मेष : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार यह थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे, लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार लाभदायक रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। अपनी काबिलियत के चलते पैसा कमाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी को पसंद करते हैं तो इजहार के लिए समय उचित है। नौकरी व बिजनेस को छोड़कर इस आराम करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहें। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क: इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर में अच्छी होगी। इस परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। किसी चीज में निवेश करना भविष्य के लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

यह भी पढ़ें...किसान प्रदर्शनः दिल्ली की सड़कों पर अब यूपी की बारी, टिकैत का एलान

rashi

सिंह से कन्या तक...

सिंह : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार रहेगा। खासकर जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां जातक के बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।

कन्या : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

तुला से वृश्चिक तक....

तुला : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा। आज धार्मिक यात्रा के योग हैं, लेकिन इससे बचें।

वृश्चिक : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बना रहेगा, लेकिन जातक को मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें...आजम की मुसीबतें जारीः अब जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट का फैसला

rashi

धनु से मकर तक...

धनु : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार सफलता से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।

मकर: इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।

मीन : इस राशि के जातक के लिए 27 नवंबर शुक्रवार सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें। यात्रा से बचें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story