×

राशिफल 27 मई: तुला राशिवालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा बाकी का दिन

तिथि-पंचमी, नक्षत्र - पुनर्वसु,  पक्ष -शुक्ल वार-बुधवार सूर्योदय 05:24, सूर्यास्त 19:12: राहु काल: 12:18:23 से 14:01:49 तक। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

suman
Published on: 27 May 2020 1:25 AM GMT
राशिफल 27 मई: तुला राशिवालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा बाकी का दिन
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर: तिथि-पंचमी, नक्षत्र - पुनर्वसु, पक्ष -शुक्ल वार-बुधवार सूर्योदय 05:24, सूर्यास्त 19:12: राहु काल: 12:18:23 से 14:01:49 तक। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन...

मेष 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए बेहतरीन है। सोचे हुए कामों में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने के योग हैं।कुछ निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में सोच-समझ कर फैसला लेना होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। जातक को बिजनेस में अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके लिए कुछ मामलों में बहुत धैर्य रखना पड़ सकता है। पको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ें। संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कर्क 27 मई दिन बुधवार को जातक को लाभ होगा। मानसिक खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

यह पढ़ें....लड़कियां हो जाएं सावधान, दाढ़ी-मूंछों से जानें अपने पार्टनर का राज

सिंह 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए सफलता प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। उधार पैसा लेने और देने से बचना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने साथी के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए नई योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। पैसों के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवन में होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृश्चिक 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम के लिए भी आज का दिन बेहतर है।

यह पढ़ें....धरती पर मचेगी तबाही: यहां टूट रही हैं विशाल प्लेट, हुआ ये बड़ा खुलासा

धनु 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी बढ़ी बढ़ेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर 27 मई दिन बुधवार को जातक को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।

कुंभ 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके सामने धन लाभ के अवसर आएंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन 27 मई दिन बुधवार को जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। सेहत बेहतर बना रहेगा। पुराने दोस्त व संबंधी मिलेंगे।

suman

suman

Next Story