×

शुक्रवार किसके लिए रहेगा खास, राशिफल बताएगा 12 राशियों का हाल...

जातक के आय में वृद्धि भी होगी। आज कुछ नया करेंगे। पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं। शाम तक कोई सरप्राइज मिल सकता है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Oct 2020 2:08 AM GMT
शुक्रवार किसके लिए रहेगा खास, राशिफल बताएगा 12 राशियों का हाल...
X
आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं।

लखनऊ-माह आश्विन, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- रेवती, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट तक ,शरद पूर्णिमा तिथि समाप्त 31 अक्टूबर को रात 08 बजकर 18 मिनट तक । राहुकाल-सुबह- 10.17 से 11:41 तक। कैसा रहेगा शुक्रवार, जानिए 12 राशियों का हाल ..

मेष से कर्क तक....

मेष 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक का मन अशान्त रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।कला से जुड़ी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। आप अपने घर या ऑफिस को आज फिर से तरीके से सजा सकते हैं। आज खर्च का भी योग है।आज अमृतवर्षा की रात है खीर का भोग लगाएं।

वृष 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को मानसिक शान्ति मिलेगी। पढ़ाई में रूचि रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्तिगत रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए और कोशिश करेंगे। बच्चों को संभालना और उनकी मांगों को पूरा करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आज खीर बनाए और ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।

मिथुन 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक का क्रोध के से बचें। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते है।ऑफिस में आज थोड़ी ज्यादा मेहनत कर सकती है। इसका फायदा भी मिलेगा। काम के क्षेत्र में आपके सीनियर और सहकर्मी आपके काम के प्रति मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। कृष्ण भगवान की पूजा करें।

कर्क 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को मानसिक शान्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। कुछ नया करेंगे। आप पिछले कई दिनों से चाहते भी यही हैं। शाम को कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद भी मिल सकती है। आज मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें।

rashi

यह भी पढ़ें...चमकी अरविंद की किस्मतः मोदी से संवाद का नतीजा, बढ़ गई मोमोज की बिक्री

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन की स्थिति मजबूत होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। जातक का झुकाव एंटिक चीजों और कला की ओर होगा। आज आप काफी संवेदनशील होंगे और कोई छोटी बात भी आपका दिल दुखा सकती है। खीर बनाएँ और भगवान को भोग लगाएं।

कन्या 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक का को मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी बातें याद आ सकती हैं। ऐसे में आप आज कुछ पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करेंगे या उनसे मिल भी सकते हैं। खीर बनाएं और खुले आसमान के नीचे रातभर रखें।

तुला 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक का मन अशान्त रहेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध बनेंगे। अपने स्वभाव वाले लोगों से मिलकर आपका समय अच्छा बितेगा। आज काम में भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा व्यवहारिक रहें और आगे बढ़ें। खीर या किसी सफेद चीज का भोग लगाएं।

वृश्चिक 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक को आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। पिछले कई दिनों से शांत है लेकिन आज मानसिक और शारीरिक तौर पर भी थकान को दूर करने में सफल होंगे। शाम को आप ज्यादा उत्साह में होंगे और किसी मुश्किल में फंसे दोस्त की मदद करेंगे।

rashi file

यह भी पढ़ें...सात सीटों पर 15 दागीः हत्‍या व बलात्‍कार के आरोपितों को चुनने की मजबूरी

धनु से मीन तक....

धनु 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। बिजनेस में स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी। आय और खर्चे में संतुलन बनाकर चलें। आज का दिन निवेश और शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए अच्छा है। हो सकता है कि फायदा हो। मां लक्ष्मी की पूजा करें।खीर बनाएं।

मकर 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का साथ और प्यार मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा।दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खत्म होगा। अगर आप बिजनेस में हैं तो यह दिन मिलाजुला कर अच्छा जाएगा।भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएँ।

कुंभ 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। पैसे की चिंता थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे को लेकर परेशानी बढ़ेगी। शाम का समय आपका अच्छा गुजरेगा। आप अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे। खीर बनाएं और सपरिवार भगवान को चढ़ाएं।

मीन 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जातक के धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान सुख में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ सकते है। धर्म में रूचि बढ़ेगी। जातक अपने परिवार को ज्यादा महत्व देंगे। आप पूरा दिन अपने परिवार को ध्यान में रखकर योजना बनायेंगे। परिवार की ओर से भी आज विशेष प्रतिक्रिया मिलेगी। विष्णु मंत्र का जप करें पूरी रात लाभ मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story